फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother murdered on Holi in Bareilly body of teenager found in six pieces in Pilibhit

बड़ी खबरें: बरेली में होली पर भाई का कत्ल, शाहजहांपुर में दंपती की मौत; पीलीभीत में छह टुकड़ों में मिला शव

Sat, 15 Mar 2025 08:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 08:06 AM IST
सार

होली के दिन कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। कहीं हत्या हुई तो कहीं हादसे। भाई ने भाई का खून बहाया। एक क्लिक में पढ़िए बरेली मंडल की बड़ी खबरें... 

विज्ञापन
Brother murdered on Holi in Bareilly body of teenager found in six pieces in Pilibhit
बरेली मंडल की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शुक्रवार को होली पर जश्न मनाने के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। यह वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी कतार से छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे। दोनों होली खेल रहे थे। नशे की हालत में उनमें कुछ कहासुनी हुई थी। आरोपी को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें

विज्ञापन


Brother murdered on Holi in Bareilly body of teenager found in six pieces in Pilibhit
कमरे का सारा सामान जला - फोटो : अमर उजाला

होली पर सीओ इंटेलिजेंस के सरकारी आवास में लगी आग
बरेली में इंटेलिजेंस सीओ के रूप में तैनात यशपाल सिंह के सरकारी आवास में किसी तरह आग लग गई। घटना के दौरान यशपाल सिंह ड्यूटी पर बहेड़ी क्षेत्र में गए हुए थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। आग में घर का सारा सामान जल गया। रिवॉल्वर की मैगजीन और दस्तावेज भी जल गए। पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

Brother murdered on Holi in Bareilly body of teenager found in six pieces in Pilibhit
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जमानत पर जेल से छूटे आरोपी की हत्या 
बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव मगनापुर में बृहस्पतिवार रात युवक की फरसे से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 12 साल पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। हमले में युवक का भाई भी घायल हुआ है। घटना के बाद एसएसपी, एसपी उत्तरी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मुआयना किया। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन

Brother murdered on Holi in Bareilly body of teenager found in six pieces in Pilibhit
एंबुलेंस से शव को उतारते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हादसे में दंपती की मौत
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में जैतीपुर-सिउरा मार्ग पर गांव दियुनी के सामने होली के दिन शुक्रवार सुबह दस बजे दो बाइक टकरा गईं। हादसे में दंपती की मौत हो गई। दो बच्चों समेत चार लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद होली पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पूरी खबर पढ़ें

Brother murdered on Holi in Bareilly body of teenager found in six pieces in Pilibhit
पूरनलाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत में छह टुकड़ों में मिला शव 
पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में लापता किशोर की निर्मम हत्या कर दी गई। होली के दिन छह टुकड़ों में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय ने फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed