फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brother killed his younger brother on Holi in Bareilly

Bareilly News: होली पर डांस के दौरान हुआ कुछ ऐसा... भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या; मातम में बदलीं खुशियां

Fri, 14 Mar 2025 07:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

बरेली में होली के दिन सनसनीखेज वारदात हुई। नशे में धुत एक शख्स ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
brother killed his younger brother on Holi in Bareilly
मृतक के परिजन से जानकारी करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शुक्रवार को होली पर जश्न मनाने के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। यह वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके में रहने वाले 50 साल के हरविंदर सिंह अपने छोटे भाई 35 वर्षीय गुरमीत सिंह के साथ होली के गानों पर खाते-पीते शराब के नशे में डीजे पर घर के सामने डांस कर रहे थे। दोनों भाई घर में ही होली का इंजॉय कर रहे थे। तभी छोटे भाई ने बड़े भाई हरविंदर सिंह से उनकी पत्नी को लेकर कोई टिप्पणी कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में खूनी होली:  जेल से छूटते ही आरोपी की फरसे से काटकर हत्या, हमले में भाई घायल; हमलावर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीने पर किए ताबड़तोड़ प्रहार 
जिसके चलते दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि शराब के नशे में बड़े भाई हरविंदर सिंह ने कृपाण (धारदार हथियार) निकाल कर गुरमीत सिंह के सीने पर कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद होली की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में होली के दिन छह टुकड़ों में मिला किशोर का शव, 10 मार्च से था लापता; परिवार में कोहराम

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी कतार से छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे। दोनों होली खेल रहे थे। नशे की हालत में उनमें कुछ कहासुनी हुई थी। आरोपी को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed