फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder accused killed hacked with an axe his brother injured in bareilly

बरेली में खूनी होली: जेल से छूटते ही आरोपी की फरसे से काटकर हत्या, हमले में भाई घायल; हमलावर फरार

Fri, 14 Mar 2025 09:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 09:48 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में होलिका दहन की रात सनसनीखेज वारदात हुई। गांव मगनापुर में जमानत पर जेल से छूटे युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में उसका भाई घायल हो गया। 

विज्ञापन
murder accused killed hacked with an axe his brother injured in bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव मगनापुर में बृहस्पतिवार रात युवक की फरसे से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 12 साल पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। हमले में युवक का भाई भी घायल हुआ है। घटना के बाद एसएसपी, एसपी उत्तरी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मुआयना किया। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले मगनापुर निवासी चौकीदार पन्नालाल की पत्नी को गांव निवासी धर्मवीर अपने साथ ले गया था। इसके बाद विवाद होने पर धर्मवीर, उसके पिता जमुना प्रसाद व भाई ने पन्नालाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में धर्मवीर आदि आरोपी जेल भेज दिए गए थे। बाद में पन्नालाल की पत्नी वापस अपने घर आ गई थी। पन्नालाल के सगे भाई ख्यालीराम के साथ रहने लगी।


यह भी पढ़ें- UP: कक्षा पांच के छात्र की हत्या, गोली लगने के बाद 200 मीटर तक भागा मासूम, जमीन पर गिरते ही निकली जान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में जेल से छूटा था 

लगभग एक साल बाद ख्यालीराम का चाचा प्रेमशंकर धर्मवीर के भाई की पत्नी को ले गया था। तब से दोनों परिवारों के बीच यह रंजिश चली आ रही थी। जमानत मिलने पर बृहस्पतिवार दोपहर धर्मवीर जेल से छूटा था। इसके बाद वह अपने छोटे भाई टूड़ी के साथ रात करीब दस बजे ख्यालीराम और प्रेमशंकर के घर पहुंच गया।


यह भी पढ़ें- UP: छह साल बाद तमंचों ने उगला बदले का बारूद, सुलग रही थी चिंगारी; बरेली में चाचा-भतीजे का कत्ल की पूरी कहानी


 
विज्ञापन

झगड़े के दौरान प्रेमशंकर और ख्यालीराम उन पर भारी पड़ने लगे तो धर्मवीर और उसका भाई भागने लगे। तभी ख्यालीराम और प्रेमशंकर ने दोनों को दौड़ाकर नल के हत्थे और फरसे से उन पर हमला कर दिया। फरसा लगने से धर्मवीर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई टूड़ी घायल हो गया। जिसने भागकर जान बचाई। घटना के बाद ख्याली और प्रेमशंकर भाग गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed