फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dead body of teen found in six pieces on Holi in Pilibhit

UP: पीलीभीत में होली के दिन छह टुकड़ों में मिला किशोर का शव, 10 मार्च से था लापता; परिवार में कोहराम

Fri, 14 Mar 2025 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 06:44 PM IST
सार

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। 10 मार्च से लापता किशोर का शव शुक्रवार छह टुकड़ों में बोरी में मिला। उसके पिता ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
dead body of teen found in six pieces on Holi in Pilibhit
पूरनलाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में लापता किशोर की निर्मम हत्या कर दी गई। होली के दिन छह टुकड़ों में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय ने फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिथरा निवासी रामबहादुर की ओर से 12 मार्च को न्यूरिया थाने में अपने पुत्र पूरनलाल उर्फ सागर (16) की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया था कि उनका पुत्र 10 मार्च को घर से लापता हो गया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को पांचवें दिन लापता किशोर का शव थाना क्षेत्र के मडरिया पुल के निकट खकरा नहर में छह टुकड़ों में पड़ा मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब के जुलूस में हुड़दंगियों ने पुलिस पर फेंके जूते-चप्पल, फोर्स ने खदेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को बोरी में बंद कर फेंका गया। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी विक्रम दहिया समेत अफसर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

रंजिशन हत्या का आरोप 
लापता किशोर का क्षत विक्षत शव मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को कुछ नाम भी बताए। पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा जिन पर घटना करने की आशंका जताई जा रही है। उनसे भी मृतक के परिजनों की मुकदमें बाजी चल रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खुलासे के लिए लगाई गई चार टीमें
एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि घटना का मौका मुआयना किया गया है। परिजनों द्वारा लगाएं गए आरोप पर गंभीरता बरती जा रही है। पूरे मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed