फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride refuses to marry Groom held in police custody for 15 hours in Bareilly

दुल्हन ने किया शादी से इनकार: बरेली में 15 घंटे हिरासत में रहा दूल्हा, नींद की झपकी के कारण टूटा रिश्ता

Sun, 14 Dec 2025 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 10:39 AM IST
सार

बरेली में जिस दूल्हे पर दहेज में कार और 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है, उसके पिता ने पुलिस को कुछ और ही कहानी बताई है। उनके मुताबिक दूल्हे को बग्घी पर झपकी आ गई थी। यह देख दुल्हन पक्ष ने शराबी बताकर शादी से इनकार कर दिया। बाद में दहेज का आरोप लगा दिया। 

विज्ञापन
Bride refuses to marry Groom held in police custody for 15 hours in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में बग्घी पर दूल्हे को झपकी आ गई तो दुल्हन पक्ष ने उसे शराबी बताकर शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे का मोटापा देखकर दुल्हन पहले से ही शादी के मूड में नहीं थी। खास बरातियों समेत दूल्हा 15 घंटे तक कैंट पुलिस की हिरासत में रहा, बाद में उसे छोड़ दिया गया। शाम ढले दुल्हन पक्ष ने कार और 20 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
कैंट सदर बाजार निवासी युवती की शादी आठ माह पहले प्रेमनगर क्षेत्र की नई बस्ती के निवासी युवक से तय हुई थी। मई में शहर के एक बड़े होटल में दोनों की सगाई हुई थी। शुक्रवार रात वर पक्ष बरात लेकर सदर बाजार पहुंचा। लड़की पक्ष ने उनकी आवभगत की। बताते हैं कि बरात चढ़त के दौरान दूल्हा बग्घी पर सो गया। वीडियो और फोटो में भी उसकी झपकी कैद हो गई। इस पर दूल्हे को शराबी बताकर दुल्हन पक्ष ने शादी से मना कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: मौलाना तौकीर की अपील से भड़की भीड़ ने किया था पुलिस पर हमला, एक और चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर पुलिस दूल्हा, उसके पिता व बहनोई आदि खास लोगों को थाने ले आई। शनिवार को दिनभर ये लोग हिरासत में रहे, लेकिन दुल्हन पक्ष नहीं आया। फिर दूल्हा व बरातियों को छोड़ दिया गया। 

Trending Videos

दुल्हन के पिता ने दी तहरीर, लगाया ये आरोप 
शनिवार शाम दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर दी कि शगुन से लेकर लगन तक कई लाख रुपये खर्च किए। आरोप लगाया कि फेरों से पहले वर पक्ष ने 20 लाख रुपये और कार की मांग कर दी। उन्होंने आधी रात में कार न मिलने की बात कही तो कार का भी नकद भुगतान देने की बात कहने लगे। आरोप लगाया कि बिचौलिये ने भी उन्हें लगातार गुमराह किया।

...तो दूल्हे के मोटापे के कारण टूटी शादी
कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पूछताछ की तो दूल्हा व उसके पिता का कहना था कि दहेज की कभी कोई मांग नहीं रही। पिता ने बताया कि उनका बेटा मोटा है। शुरू में लड़की ने शादी के लिए हामी भर दी थी, अब लड़के के मोटापे को लेकर कुछ लोगों ने दुल्हन व उसके परिजनों को भड़का दिया है। 

दूल्हे को बग्घी पर थकान की वजह से झपकी आ गई थी। वह नशा नहीं करता। थाना प्रभारी ने बताया कि दूल्हा पक्ष बिना किसी दहेज के दुल्हन ले जाने के लिए तैयार था, लेकिन दुल्हन पक्ष तैयार नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में नशे या दहेज की बात सामने नहीं आई है। उच्चाधिकारियों से विमर्श के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed