{"_id":"5d9721608ebc3e01346cd18a","slug":"boy-returns-home-after-eight-years-with-saints-family-surprised","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे मृत समझ कर घरवालों ने नदी में बहाया, वह आठ साल बाद लौट आया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे मृत समझ कर घरवालों ने नदी में बहाया, वह आठ साल बाद लौट आया घर
Fri, 04 Oct 2019 04:09 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 04 Oct 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
अमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के रिठोरा गांव में शुक्रवार सुबह साधुओं की टोली के बीच अपने बेटे को देख मां की आंखों से खुशी के आंसु छलक पड़े। मां को यकीन ही नहीं हो रहा था कि आठ साल पहले जिस बेटे को उसने मृत समझ कर नदी में बहा दिया था, वह आज भी जीवित है।
घटना धर्मपुर वार्ड की है, जहां स्थानीय निवासी अमन को 2011 में सांप ने काट लिया था, जिसके बाद घरवालों ने तमाम उपाय किए, लेकिन वह होश में नहीं आया। इसके बाद सभी ने उसे मृत समझ कर रामगंगा में प्रवाहित कर दिया। उस समय अमन 11 साल का था।
आज वह साधुओं की टोली में गांव आया तो उसकी मां ने पहचान लिया। अमन के लौट आने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। अमन भी सारी बातें जानकर खुश हुआ। उसने बताया कि साधुओं ने अमरनाथ में नदी से निकाल कर उसकी जान बचाई थी। उनके साथ वह देश के कई शहरों में घूम चुका है। फिलहाल अमन उन्हीं साधुओं के साथ वापस जाने की बात कह रहा है।