{"_id":"69fe4208da7d638dd408a1b1","slug":"botany-question-in-biostatistics-exam-students-left-the-exam-bareilly-news-c-4-bly1053-880236-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बायोस्टेटिस्टिक्स परीक्षा में बॉटनी का प्रश्न, छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बायोस्टेटिस्टिक्स परीक्षा में बॉटनी का प्रश्न, छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
Sat, 09 May 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 09 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में शुक्रवार को सुबह की पाली में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (वार्षिक) परीक्षा में बायोस्टेटिस्टिक्स के पेपर की जगह बॉटनी का पेपर आ गया। इस पर छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जताते हुए परीक्षा नहीं देने का निर्णय लिया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही परीक्षाओं के तहत बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के बायोस्टेटिस्टिक्स के बजाय सिलेबस से बाहर का पेपर देखकर विद्यार्थी विचलित हो उठे। ये परीक्षा कॉमर्स विभाग के कमरा सं. 15, 16, 18 व 19 कमरे में करीब 200 विद्यार्थी परीक्षा देते नजर आए। सुबह आठ बजे से शुरू हुई इस परीक्षा में पहले ही उत्तर पुस्तिकाएं बंट चुकी थी, लेकिन जब प्रश्न पत्र विद्यार्थियों तक पहुंचा, तब विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिया, जिसके बाद सुबह की पाली के सीनियर सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर आरिफ नदीम व परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार ने जांच की तो प्रश्न पत्र में एक भी बायोस्टेटिस्टिक्स का प्रश्न नजर नहीं आया, इसके बाद विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया, जहां कोई रिस्पॉन्स ही नहीं मिला। सुबह 8.20 बजे विश्वविद्यालय को सूचित करने के बाद छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं, जिन पर रोलनंबर व अंक विद्यार्थी लिख चुके थे, अब इन्हें कैंसिल करते हुए प्रश्न पत्र वापस ले लिए गए। बरेली कॉलेज में केसीएमटी, बरेली कॉलेज व उत्कर्ष कॉलेज के विद्यार्थी ये परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार ने बताया कि इस परीक्षा को अब विश्वविद्यालय के आदेश अनुसार 13 मई को कराया जाएगा।