{"_id":"669e6667fd640a0ca309db14","slug":"body-of-a-tractor-mechanic-was-found-lying-on-the-roadside-in-baheri-bareilly-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क किनारे पड़ा मिला ट्रैक्टर मैकेनिक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क किनारे पड़ा मिला ट्रैक्टर मैकेनिक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 22 Jul 2024 07:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:39 PM IST
सार
बरेली के बहेड़ी के रहने वाले ट्रैक्टर मैकेनिक सज्जाद अहमद अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार को उसका शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बहेड़ी इलाके में ट्रैक्टर मैकेनिक का शव सोमवार को सीकरी गांव के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मैकेनिक ने दो दिन पहले ही एक जमीन का सौदा किया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला टांडा निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री सज्जाद अहमद (60) का शव सोमवार की सुबह सीकरी गांव में ब्रह्मदेव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सिंगौती गांव में उनकी 60 बीघा जमीन है। इसमें से आधी जमीन दो दिन पहले ही उन्होंने बेच दी थी।
विज्ञापन
दूसरी पत्नी के साथ रहते थे सज्जाद
परिजनों की बीती रात करीब 7:00 बजे सज्जाद से बात हुई थी। उसके बाद से उनका पता नहीं चला। सुबह उनका शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को लगी घर में कोहराम मच गया। सज्जाद मिस्त्री अपनी दूसरी पत्नी के पास रहते थे। उन्होंने ने 14 साल पहले ही पहली पत्नी को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
पहली पत्नी और उससे बच्चे बाईपास पर शमा रेस्टोरेंट के बराबर में रहते हैं। वहीं सज्जाद दूसरी पत्नी के साथ इस्लामनगर मोहल्ले में रहते थे। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।