फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Board of 18 municipal bodies dissolved in Bareilly

Bareilly News: जिले के 18 नगर निकायों का बोर्ड भंग, प्रशासकीय व्यवस्था लागू

Fri, 13 Jan 2023 04:43 PM IST
मुकेश कुमार अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला बरेली
अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jan 2023 04:43 PM IST
सार

बरेली में एक नगर निगम, चार नगर पालिका और 15 नगर पंचायतें हैं। इनमें से 18 निकायों का कार्यकाल पूरा हो गया है। पालिका और नगर पंचायतों में जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति में नामित अधिकारी कामकाज संपन्न कराएंगे।

विज्ञापन
Board of 18 municipal bodies dissolved in Bareilly
बरेली नगर निगम

विस्तार

बरेली जिले की 18 नगर निकायों में बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब प्रशासकीय व्यवस्था लागू हो गई है। नवाबगंज नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल 13 मार्च को खत्म होने के बाद यहां भी तीन सदस्यीय संचालन समिति प्रभावी हो जाएगी। 23 जनवरी को कार्यकाल पूरा होने के बाद नगर निगम बोर्ड भी भंग हो जाएगा।

विज्ञापन


निर्धारित तिथि पर निकाय चुनाव न होने से पिछले दिनों प्रमुख सचिव ने सभी निकायों में बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासकीय व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत निकायों में डीएम प्रशासक होंगे। उनकी अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति निकायों का संचालन करेगी। 
विज्ञापन


बरेली में एक नगर निगम, चार नगर पालिका और 15 नगर पंचायतें हैं। इनमें से 18 निकायों का कार्यकाल पूरा हो गया है। पालिका और नगर पंचायतों में जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति में नामित अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ऋतु पूनिया और संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी अब कामकाज संपन्न कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में डीएम अध्यक्ष, नगर आयुक्त और सीटीओ सहयोगी

शासनादेश के तहत बरेली नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने पर संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। डीएम इसके अध्यक्ष होंगे। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, मुख्य कोषाधिकारी पारसनाथ गुप्ता सहयोगी नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक सिर्फ दो निकायों को छोड़कर सभी का कार्यकाल पूरा हो गया है। शेष का जैसे-जैसे कार्यकाल पूरा होगा, वहां समिति जिम्मेदारी संभालेगी।

इनका पूरा हुआ कार्यकाल

नगर पालिका में आंवला बोर्ड का कार्यकाल पिछले साल 23 दिसंबर, बहेड़ी बोर्ड का छह जनवरी और फरीदपुर का सात जनवरी 2023 को पूरा हुआ। नगर पंचायतों में फरीदपुर बोर्ड का कार्यकाल पिछले साल 18 दिसंबर, रिठौरा का 31 दिसंबर, रिछा का 14 दिसंबर को, बिशारतगंज, मीरगंज, ठिरिया निजावत खां, सिरौली, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, शाही, धौराटांडा और देवरनिया का छह जनवरी, फतेहगंज पूर्वी का सात जनवरी, शीशगढ़ का पांच जनवरी को कार्यकाल पूरा हो चुका है। प्रशासक तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed