{"_id":"690916816fcf8b4763086ad0","slug":"bihari-shot-gaurav-in-the-chest-and-hid-the-pistol-in-the-graveyard-bareilly-news-c-4-vns1074-759273-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिहारी ने गौरव के सीने पर मारी थी गोली, कब्रिस्तान में छिपाया था तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिहारी ने गौरव के सीने पर मारी थी गोली, कब्रिस्तान में छिपाया था तमंचा
विज्ञापन
बरेली। ईसाइयों की पुलिया के पास हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की हत्या के मुख्य आरोपी बिहारी उर्फ निशांत सोनकर को रिमांड पर लाकर बारादरी पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बिहारी ने ही गौरव के सीने पर गोली मारी थी। इसके बाद तमंचा कब्रिस्तान में छिपा दिया था।
हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष बिशारतगंज के वार्ड नंबर सात निवासी गौरव गोस्वामी की 11 सितंबर की रात ईसाइयों की पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरव के पिता जगदीश ने खुर्रम गौंटिया निवासी अनस उर्फ मुलायम, नैतिक सोनकर, बिहारी उर्फ निशांत सोनकर, राजा उर्फ कपिल, अभय, शेखर, सगीर और नवादा शेखान निवासी चंदन के खिलाफ बारादरी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शेखर, अनस, समीर व चंदन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि बिहारी सोनकर, राजा उर्फ कपिल व अभय ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। विवेचक इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि बयान एवं साक्ष्य संकलन के साथ ही आरोपियों से पूछताछ में यह पता लगा कि गौरव गोस्वामी को गोली बिहारी उर्फ निशांत सोनकर ने ही मारी थी।
पांच घंटे का मिला रिमांड
विवेचक ने जेल में उसके बयान दर्ज किए। साथ ही न्यायालय से उसका रिमांड मांगा। कोर्ट ने तीन नवंबर को पांच घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर किया। बिहारी उर्फ निशांत सोनकर को बारादरी पुलिस ने सोमवार को जिला कारागार से निकाला और साथ लाकर पूछताछ की। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि एक तमंचा व उसमें फंसा खोखा आरोपी ने खुर्रम गौंटिया के कब्रिस्तान के पास से बरामद कराया। इस बरामदगी की वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन
लैब से होगा कारतूस और खोखे का मिलान
इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि बरामद तमंचे की जांच एवं मृतक के शरीर से मिले खोखे का मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराया जाएगा। एक आरोपी नैतिक सोनकर की गिरफ्तारी बाकी है। न्यायालय ने उसका गैर जमानती वारंट जारी किया है। शाम को बिहारी को फिर जिला कारागार में दाखिल करा दिया गया है। ब्यूरो