फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bda

रामगंगा नगर के आवंटियों को बीडीए का झटका : बढ़ी दरों पर प्लाट लें नहीं तो पैसा वापस

Thu, 18 Dec 2014 12:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
bda
दस सालों से रामगंगा नगर आवासीय योजना में प्लाट आवंटन और कब्जे का इंतजार कर रहे आवंटियों को बीडीए ने तगड़ा झटका दिया है। बीडीए ने आवंटियों के सामने विकल्प रख दिया है कि वह बैंक के बचत खाते के बराबर ब्याज पर अपना जमा किया हुआ पैसा वापस ले लें या फिर बढ़ी दरों पर प्लाट लें। बढ़ी दरों का फैसला भी भूमि अधिग्रहण के प्रतिकर तय करने के संबंध में किए गए अंतिम अवार्ड के जारी होने के बाद होगा। यानी दस सालों से बीडीए के पास पैसा फंसाए आवंटियों को दोनों दशाओं में नुकसान उठाना पड़ेगा। बुधवार को बोर्ड की बैठक में रामगंगा नगर आवासीय योजना समेत एजेंडे के कुल 14 और एक अतिरिक्त प्रस्ताव को स्वीकृति दी।
विज्ञापन

कमिश्नर विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मंडलायुक्त सभागार में हुई बीडीए बोर्ड की बैठक में ग्राम चंदपुर, बिचपुरी, अहिरौला, डोहरिया, मोहनपुर उर्फ रामनगर की 269.475 हेक्टेअर जमीन पर विकसित रामगंगा नगर आवासीय योजना में 173.67 हेक्टेअर भूमि के अंतिम अवार्ड घोषित न होने की जानकारी दी गई। बीडीए ने ऐसे आवंटियों के समक्ष दो विकल्प रखे हैं। प्लाट आवंटी बैंक के बचत खाते पर दिए जाने वाले ब्याज की दर से अपनी जमा राशि वापस ले लें या फिर अंतिम अवार्ड में बढ़ी दरों पर अंतर की रकम जमा कर प्लाट लें। अंतिम अवार्ड घोषित न होने तक आवंटियों को प्लाट पाने का इंतजार करना होगा। बैठक में डीएम संजय कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष शफाकत कमाल, सचिव गरिमा यादव, नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव, एसई जलनिगम एसके गोयल समेत प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर में बनाई जाएंगी 135 नई दुकानें
बोर्ड ने ट्रांसपोर्ट नगर में 429.70 वर्ग मीटर जमीन पर 135 नई दुकानों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। ये दुकानें मोटर, स्पेयर पार्टस और मैकेनिकों को आवंटित की जाएंगी। बताते चलें ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के दौरान कई मैकेनिकों, ट्रांसपोर्टर्स, स्पेयर पार्ट्स विक्रेताओं ने वहां पर अपने लिए दुकानें न होने का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त प्रस्ताव
बोर्ड की बैठक में एजेंडे में शामिल नहीं हुए एक प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। इसे अतिरिक्त प्रस्ताव के रूप में रख गया। इटौआ बेनीराम डोहरा लालपुर मार्ग के खसरा नंबर 23 पर 11858 वर्ग मीटर भूमि पर चंदन अग्रवाल के नेक्स्ट जेनरेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के पक्ष में कृषि भूमि का उपयोग शैक्षिक संस्थान के पक्ष में परिवर्तित किया गया।


बीडीए बोर्ड से स्वीकृत प्रमुख प्रस्ताव
महानगर के अविकसित क्षेत्रों में 12 मीटर चौड़े सड़क मार्ग पर ग्रुप हाउसिंग की परियोजनाएं
इटौआ बेनीराम की 19868.0 वर्ग मीटर जमीन पर जीआरएम स्कूल के प्रबंधक राजेश अग्रवाल और शाहजहांपुर रोड पर रजऊ परसपुर में 8730.0 वर्ग मीटर जमीन को प्रधानाचार्य राशिद खान की एजूकेशनल सोसायटी के लिए कृषि-भू उपयोग से शैक्षिक संस्था के उपयोग में भू उपयोग बदलाव
ग्राम सैदपुर हाकिंस में सपा नेता डा. अनिल शर्मा के आवेदन पर 658 वर्ग मीटर भूमि को बाग बगीचे से आवासीय में परिवर्तित
सिविल लाइंस में उद्योग विभाग की 7500 वर्ग मीटर जमीन को व्यवसायिक भू-उपयोग में परिवर्तन
जयनारायण एजूकेशनल ट्रस्ट की जमीन का भू-उपयोग बदलना
पीरबहोड़ा और इंडियन ऑयल लि. के रिटेल आउटलेड के निर्माण को लैंड यूज में बदलाव
नैनीताल रोड आवासीय योजना में भू-अर्जन के प्रस्ताव निरस्त, 475.002 हेक्टेयर भूमि अर्जन का यह प्रस्ताव 2007 में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed