{"_id":"5dcdaed88ebc3e54fa4b59d6","slug":"bda-bareilly-news-bly3839950104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से निर्माण की जा रहीं पांच दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से निर्माण की जा रहीं पांच दुकानें सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे भवनों पर बरेली विकास प्राधिकरण की कार्रवाई का दौर जारी है। इस दिशा में गुरुवार को बीडीए ने कार्रवाई करते हुए सौ फुटा रोड के पास पांच दुकानों का निर्माण रुकवा दिया। इस दौरान पूरे निर्माण क्षेत्र को सील कर दिया गया। साथ ही निर्माणकर्ता को चेतावनी भी दी गई कि यदि सील को तोड़ा गया या निर्माण शुरू किया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
जानकारी के अनुसार जगत सिंह नाम के एक व्यक्ति द्वारा सौ फुटा रोड के पास अपनी दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। इस संबंध में बीडीए अधिकारियों को एक शिकायत मिली जिसमें निर्माण के बिना बीडीए में नक्शा पास कराए कराने की बात सामने आई। इस पर बीडीए अधिकारियों ने जब जांच की तो मामला सही पाया गया। इस मौके पर संबंधित व्यक्ति को कई बार चेतावनी दी गई। बीडीए ने नोटिस भी जारी किया लेकिन कोई असर नहीं हुआ, न ही इसका कोई जवाब दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीए सचिव अंबरीश श्रीवास्तव ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद निर्माणकर्ता ने निर्माण नहीं रोका। इसके बाद मौके पर बीडीए के अभियंताओं की टीम को भेजकर निर्माण को न केवल बंद करवाया गया बल्कि इसे सील भी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि चेतावनी भी दी गई कि यदि सील तोड़ा गया या निर्माण किया गया तो एफआईआर समेत सभी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
कुछ बड़ा करने की तैयारी में बीडीए
बरेली विकास प्राधिकरण इन दिनोें कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो शहर के 14 ऐसे अस्पतालों, शॉपिंग मॉल और कमर्शियल भवनों की सूची बनाई गई है जिसपर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में काफी गोपनीयता भी बरती जा रही है। हालांकि इसके लिए बीडीए को प्रशासन के मदद की भी आवश्यकता होगी। अभी प्रशासन अयोध्या पर आए फैसले के बाद से अलर्ट पर है और पुलिस बल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इसे देखते हुए प्राथमिक और कार्यालय स्तर पर तैयारियों पर बल दिया जा रहा है। फोर्स मिलते ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी।