फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly won on the basis of Sachin's lethal bowling and Katariya's explosive batting.

Bareilly News: सचिन की घातक गेंदबाजी और कटारिया की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर बरेली जीता

Sun, 15 Dec 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bareilly won on the basis of Sachin's lethal bowling and Katariya's explosive batting.
बरेली। 25वीं अंतर जनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष- 2024 के तीसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। इसमें बरेली बनाम शाहजहांपुर, बदायूं बनाम शाहजहांपुर, पीलीभीत बनाम अमरोहा, रामपुर बनाम बदायूं, मुरादाबाद बनाम बिजनौर, बिजनौर बनाम पीलीभीत के मध्य मुकाबले खेले गए। बरेली के सचिन की घातक गेंदबाजी और कटारिया की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण शाहजहांपुर को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित परेड मैदान पर शाहजहांपुर बनाम बरेली के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें शाहजहांपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 163 रन बनाए। शाहजहांपुर की तरफ से मलिक सिरोही ने सर्वाधिक 28 रन बनाए व बरेली की ओर से सचिन सैनी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बरेली की टीम ने 13.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। बरेली की तरफ से कटारिया ने सर्वाधिक 70 रन बनाए।
विज्ञापन



इसमें दिन का दूसरा मुकाबला बदायूं बनाम शाहजहांपुर के मध्य खेला गया। इसमें बदायूं की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसमें आशीष यादव ने सर्वाधिक 30 रन बनाए व शाहजहांपुर की तरफ से अजीत ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की टीम ने 17.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शाहजहांपुर की टीम की तरफ से विशाल मलिक ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का तीसरा मैच रेलवे मैदान में पीलीभीत बनाम अमरोहा के बीच खेला गया। इसमें पीलीभीत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए। पीलीभीत की तरफ से तापस यादव ने सर्वाधिक 68 रन बनाए व अमरोहा की तरफ से चेतन ने तीन ओवर में 43 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने आई अमरोहा की टीम 18 ओवर में दो विकेट खोकर 214 बनाकर लक्ष्य हासिल किया। अमरोहा की तरफ से राहुल कश्यप ने 91, सुधीर पीटीआई ने सर्वाधिक 80 बनाए।

प्रतियोगिता का चौथा मैच रामपुर बनाम बदायूं के मध्य खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 228 रन बनाए। , रामपुर की तरफ से कमल चंदेल ने सर्वाधिक 84 रन बनाए व बदायूं के सुधाकर ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदायूं की टीम ने 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रामपुर की तरफ से दुष्यंत ने तीन ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।


प्रतियोगिता का पांचवां मैच एसआरएमएस मैदान पर मुरादाबाद बनाम बिजनौर के मध्य मुकाबला खेला गया। मुरादाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर कर 208 रन बनाए। मुरादाबाद की तरफ से यमराज ने सर्वाधिक 68 रन बनाए व बिजनौर की तरफ से केपी यादव ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजनौर की टीम 57 रन पर ही ऑल आउट हो गई। मुरादाबाद की ओर से अच्छी गेंदबाजी करते हुए यमराज ने दो ओवरों में दो रन देकर चार विकेट हासिल किए।


छठा मुकाबला बिजनौर बनाम पीलीभीत के मध्य खेला गया। बिजनौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 129 रन बनाए। बिजनौर की तरफ से रोहित ने सर्वाधिक 34 रनों का योगदान दिया व पीलीभीत के रवि तंवर ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन लेकर दो विकेट हासिल की किए। पीलीभीत की टीम ने 17.5 ओवर में बिना विकेट खोए 135 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के मोनू सिंह ने सर्वाधिक 78 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed