फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly will have a third and fourth railway line parallel to the ring road and a new railway station

यूपी: बरेली में रिंग रोड के समानांतर गुजरेंगी तीसरी और चौथी रेल लाइन, बनेगा नया रेल स्टेशन

Sat, 03 Oct 2026 11:32 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 03 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

गाजियाबाद-सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना पर काम तेज हो गया है। अंतिम स्थान सर्वेक्षण के बाद बरेली में ये लाइनें रिंग रोड के समानांतर गुजरेंगी, मौजूदा स्टेशनों को बाइपास करेंगी और रामगंगा के पास न्यू बरेली जंक्शन बनेगा। यह दिल्ली-गुवाहाटी उच्च घनत्व नेटवर्क का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य 2031 तक पूरा होना है।

विज्ञापन
Bareilly will have a third and fourth railway line parallel to the ring road and a new railway station
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद-सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना पर काम तेज हो गया है। फाइनल लोकेशन सर्वे के बाद तय हो गया है कि बरेली में ये दोनों लाइनें झुमका तिराहा-रजऊ परसपुर रिंग रोड के समानांतर गुजरेंगी। नई लाइनें सीबीगंज, बरेली जंक्शन और कैंट स्टेशन को बाइपास करेंगी। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से टिसुआ के बीच नई पटरियां बिछाई जाएंगी। न्यू बरेली जंक्शन नाम से नए रेलवे स्टेशन के लिए रामगंगा के आसपास संभावनाएं तलाश की जा रही हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अप्रैल में 14,926 करोड़ रुपये की लागत से गाजियाबाद-सीतापुर के बीच 403 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना में कुल 859 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाना है। यह दिल्ली-गुवाहाटी हाई डेंसिटी नेटवर्क का हिस्सा है। दरअसल, गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-रोजा के बीच मौजूदा लाइन का इस्तेमाल क्षमता से कहीं ज्यादा 168 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


2031 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 
रामगंगा के पास न्यू बरेली जंक्शन स्टेशन बनने से यहां बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ और बरेली-कासगंज-मथुरा रेल लाइनों को भी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। स्थानीय रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे और नक्शे का काम पूरा होने के बाद रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेज दी गई है। तीसरी और चौथी लाइन परसाखेड़ा से रिंग रोड के समानांतर होने से औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले कच्चे माल और उत्पादों को भी एक से दूसरी जगह भेजना आसान होगा। वर्ष 2031 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण में खर्च होगा कम बजट
परसाखेड़ा से टिसुआ तक आने वाले रूट पर बहुतायत में सरकारी जमीनें हैं। रामगंगा के आसपास भी सिंचाई विभाग, एनएचएआई, सेना और ग्राम पंचायतों की जमीनें हैं। ऐसे में इस रूट पर नई रेल लाइन बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण पर ज्यादा बजट खर्च नहीं करना होगा। दूसरी वजह यह भी है कि यहां बरेली होकर गुजरने वाली सभी रेल लाइनों और रिंग रोड को भी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। रामगंगा से बमुश्किल 20 किलोमीटर पर भमोरा में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार भी प्रस्तावित है।

शहर को मिलेगा नया रेल गलियारा, औद्योगिक विकास की बढ़ेगी रफ्तार
बरेली के दिल्ली-गुवाहाटी हाई डेंसिटी नेटवर्क का हिस्सा बनने के बाद इसका असर केवल ट्रेनों की आवाजाही तक सीमित नहीं रहेगा। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, रिंग रोड, रामगंगा क्षेत्र और शहर के बाहरी हिस्सों के बीच नया रेल संपर्क विकसित होने से भविष्य के औद्योगिक और शहरी विस्तार के लिए नया परिवहन ढांचा तैयार होगा। इस परियोजना में बरेली जंक्शन के अलावा हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर और सीतापुर के स्टेशनों को भी बाइपास किया जाएगा।

भिटौरा में कंटेनर डिपो का काम शुरु, स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं 
तीसरी और चौथी रेल लाइन परसाखेड़ा से भिटौरा होते हुए गुजरेगी। भिटौरा स्टेशन पर कंटेनर डिपो का काम शुरू हो चुका है। यहां फुट ओवरब्रिज व अन्य यात्री सुविधाओं का विकास भी प्रस्तावित है. नई लाइन पूरी तरह शहर के बाहर होने का सबसे बड़ा लाभ औद्योगिक क्षेत्र को होगा। जंक्शन पर ट्रेनों का दबाव भी कम होगा। 29.20 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि गाजियाबाद-सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। सर्वे लगभग पूरा हो गया है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण होना है। नई लाइनें परसाखेड़ा से रिंग रोड के समानांतर गुजरेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed