फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested for cyber fraud; 27 passbooks recovered, links to Nigeria uncovered.

Bareilly News: साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार<bha>;</bha> 27 पासबुक बरामद, नाइजीरिया से जुड़ रहे तार

Sat, 03 Oct 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cyber fraud; 27 passbooks recovered, links to Nigeria uncovered.
बरेली। साइबर क्राइम सेल ने साइबर ठगी के आरोपी दो युवकों को जंक्शन पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 27 बैंक पासबुक, चार मोबाइल फोन, 12 डेबिट कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों ने फर्जी बैंक खाते खुलवाकर लाखों रुपये के लेन-देन की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने खुद को पत्रकार बताकर वसूली करने वाले यूट्यूबर अमल सैनी और शोएब को भी गिरोह में शामिल होना बताया है। रिपोर्ट में इनके नाम शामिल कर लिए गए हैं, हालांकि ये दोनों आरोपी पहले से जेल में हैं। गैंग के तार नाइजीरिया से भी जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ हाईवे देवेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को साइबर क्राइम सेल को सूचना मिली कि ठग गिरोह के दो सदस्य दिल्ली जाने के लिए जंक्शन पहुंचे हैं। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों की पहचान दिल्ली के नेहरू नगर आनंद पर्वत निवासी विशाल और पंजाबी बस्ती निकट नेपाली मंदिर निवासी सचिन के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से मिले बैंक खातों में काफी संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी जान-पहचान शोएब से ट्रेन में हुई थी। बाद में अमल सैनी व फुजैर से भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब ने उनको बैंक खातों के जरिये लाखों कमाने के बारे में बताया। इसके बाद वे लोगों के बैंक खाते खुलवाने लगे। उनकी पासबुक, खाते में दर्ज मोबाइल नंबर, डेबिट कार्ड आदि अपने पास रखते थे। इन्हीं बैंक खातों के जरिये लेन-देन करते थे। आरोपियों के मोबाइल फोन में संदिग्ध चैट भी मिली हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यूट्यूबर अमल सैनी पर अब गैंगस्टर की तैयारी
सीओ हाईवे ने बताया कि खुद को पत्रकार बताकर अवैध वसूली करने के आरोपी यूट्यूबर अमल सैनी का नाम पहली बार एसएसपी कार्यालय के सामने महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने और महिला के ससुर से 50 हजार रुपये वसूलने के मामले में सामने आया था। इस मामले में अमल सैनी और उसके साथी शोएब को जेल भेज दिया गया। इसके बाद अमल सैनी समेत उसके साथियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन के लिपिक और ट्रैफिक पुलिस के सहायक यातायात निरीक्षक ने भी अवैध वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई। अमल सैनी अपने साथियों के साथ गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ लेता था। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed