फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mehtab changed her religion for love and married Jagesh after adopting name Mamta

मेहताब बनी ममता: जागेश की मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार, बोली- मैं पांच साल से भोले की दीवानी; देखें वीडियो

Fri, 02 Oct 2026 10:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 10:33 PM IST
सार

मेहताब ने बताया कि उन्होंने जागेश से शादी करने की इच्छा अपने परिवार के सामने रखी थी, लेकिन अलग-अलग धर्म होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों ने साथ रहने और शादी करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Mehtab changed her religion for love and married Jagesh after adopting name Mamta
मेहताब बनी ममता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रामपुर की रहने वाली मेहताब ने प्रेम विवाह के लिए धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ममता रख लिया। इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद निवासी अपने प्रेमी जागेश पुरी से शादी कर ली। बरेली स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने दोनों का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया। शादी के बाद मेहताब ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर शादी की है। 

विज्ञापन


Mehtab changed her religion for love and married Jagesh after adopting name Mamta
ममता और जागेश - फोटो : अमर उजाला

आठवीं तक की है पढ़ाई
मेहताब ने बताया कि वह रामपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने आठवीं तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में छह भाई-बहन हैं। उनके मुताबिक, मुरादाबाद के रहने वाले जागेश पुरी काम के सिलसिले में उनके गांव आते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mehtab changed her religion for love and married Jagesh after adopting name Mamta
ममता और जागेश - फोटो : अमर उजाला

धर्म आ रहा था आड़े
मेहताब ने बताया कि उन्होंने जागेश से शादी करने की इच्छा अपने परिवार के सामने रखी थी, लेकिन अलग-अलग धर्म होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों ने साथ रहने और शादी करने का फैसला किया। मेहताब ने बताया कि वह पांच साल से हिंदू धर्म को मान रही है और भोले की पूजा करती रही है। अब मेहताब, जागेश के साथ बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचीं और आचार्य केके शंखधार से विवाह कराने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Mehtab changed her religion for love and married Jagesh after adopting name Mamta
ममता और जागेश - फोटो : अमर उजाला

धर्म परिवर्तन कर ममता रखा अपना नाम
आश्रम में आचार्य ने दोनों से बातचीत की और उनकी बालिग होने से संबंधित प्रमाणपत्र देखे। इसके बाद मेहताब ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ममता रख लिया। धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के बाद दोनों का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। विवाह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की सहमति जताई।

Mehtab changed her religion for love and married Jagesh after adopting name Mamta
ममता और जागेश - फोटो : अमर उजाला

'नहीं हुई जोर जबरदस्ती'
शादी के बाद मेहताब ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर किसी तरह का दबाव या जोर-जबरदस्ती नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से जागेश के साथ शादी कर रही हैं और आगे का जीवन उनके साथ बिताना चाहती हैं। वहीं, जागेश पुरी ने भी मेहताब का जीवनभर साथ निभाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed