फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Samajwadi party MLA Shazil islam booked for giving objectionable statement in UP Assembly

मुश्किल में सपा विधायक शहजिल: 'विपक्ष की आवाज दबेगी तो बंदूक से निकलेगी गोली', विवादित बयान देने पर केस दर्ज

Mon, 04 Apr 2022 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Apr 2022 11:25 AM IST
सार

हिंदू युवा वाहिनी के लोगों का आरोप है कि विधायक शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग  किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bareilly Samajwadi party MLA Shazil islam booked for giving objectionable statement in UP Assembly
शहजिल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवादित बयान देने के मामले में भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ बरेली के थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को हिंदू युवा वाहिनी ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर उन पर  मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द बोलने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। 

विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के लोगों का आरोप है कि विधायक शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग  किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विपक्ष की आवाज दबाने पर बंदूक से गोलियां निकलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम आकाशपुरम में सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के आवास पर किया गया था। हिंदू युवा वाहिनी का ये भी आरोप है कि विधायक शहजिल इस्लाम के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द खराब हो सकता है और हिंदू समाज में इस बयान से आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद सोमवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed