{"_id":"624a881bb7d12a78b85e6254","slug":"bareilly-samajwadi-party-mla-shazil-islam-booked-for-giving-objectionable-statement-in-up-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में सपा विधायक शहजिल: 'विपक्ष की आवाज दबेगी तो बंदूक से निकलेगी गोली', विवादित बयान देने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में सपा विधायक शहजिल: 'विपक्ष की आवाज दबेगी तो बंदूक से निकलेगी गोली', विवादित बयान देने पर केस दर्ज
Mon, 04 Apr 2022 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:25 AM IST
सार
हिंदू युवा वाहिनी के लोगों का आरोप है कि विधायक शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शहजिल इस्लाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवादित बयान देने के मामले में भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ बरेली के थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को हिंदू युवा वाहिनी ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर उन पर मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द बोलने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के लोगों का आरोप है कि विधायक शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विपक्ष की आवाज दबाने पर बंदूक से गोलियां निकलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम आकाशपुरम में सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के आवास पर किया गया था। हिंदू युवा वाहिनी का ये भी आरोप है कि विधायक शहजिल इस्लाम के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द खराब हो सकता है और हिंदू समाज में इस बयान से आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद सोमवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन