{"_id":"64268d4f6f1de7697c0f4a26","slug":"bareilly-police-recovered-important-evidence-including-diary-in-ashraf-case-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Murder Case: लल्ला गद्दी से बरामद हुई डायरी समेत अहम साक्ष्य, खुलेंगे अशरफ के राज !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Murder Case: लल्ला गद्दी से बरामद हुई डायरी समेत अहम साक्ष्य, खुलेंगे अशरफ के राज !
Fri, 31 Mar 2023 03:57 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Mar 2023 03:57 PM IST
सार
उमेशपाल हत्याकांड के मुकदमे में नामजद अशरफ की मदद करने के आरोप में लल्ला गद्दी को पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर साक्ष्य जुटाए। रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अशरफ और लल्ला गद्दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली केंद्रीय जेल-2 में बंद अशरफ और उसके साले सद्दाम से जुड़े मामले में कस्टडी रिमांड पर लिए लल्ला गद्दी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस उससे डायरी व अहम सुराग बरामद करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
उमेशपाल हत्याकांड के मुकदमे में नामजद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल गए बारादरी के चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी को पुलिस ने तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
संबंधित खबर- अशरफ को हत्या होने का डर: बोला- दो सप्ताह में निपटा दिया जाऊंगा, प्रयागराज में एक अधिकारी ने दी धमकी
विज्ञापन
पहले दिन पुलिस उसे बहेड़ी के कई मोहल्लों में लेकर गई। दूसरे दिन शहर में एकाध जगह घुमाकर बिथरी थाने में रखा। वहीं केस के विवेचक सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने उससे पूछताछ की। गुरुवार को उसे फिर जेल भेज दिया।
Trending Videos
लल्ला के घर से डायरी व अन्य साक्ष्य मिले
लल्ला गद्दी के पास से बरामदगी को लेकर पुलिस अधिकारी फिलहाल ज्यादा नहीं बोल रहे हैं। हालांकि उसके घर से एक डायरी व कुछ और साक्ष्य बरामदगी करना बताया जा रहा है। पुलिस इन साक्ष्यों को जांच में शामिल करेगी।वैसे कोर्ट के आदेश के मुताबिक लल्ला का वकील और एक वीडियोग्राफर तीनों दिन लल्ला के साथ रहे। ऐसे में पुलिस के हाथ कोई बड़ा साक्ष्य लगने की संभावना कम ही है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि लल्ला से जो भी साक्ष्य या जानकारी मिली है, उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।