फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Murder Love Affair Shivanshu murder case Tanu held hands and Sunny strangled him to death

दोस्ती का कत्ल: तनु ने पकड़े हाथ...सनी ने दबाया गला; हत्या के बाद प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी संग किया ये काम

Tue, 09 Apr 2024 02:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

शिवांशु हत्याकांड में कातिल प्रेमिका ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रेमिका तनु ने शिवांशु के हाथ पकड़े थे और सनी ने उसका गला घोंटा था। हत्यारोपी तनु जेल भेजी गई है। उसने बताया कि बरेली पहुंचने के दो घंटे बाद ही शिवांशु को मार दिया था।

विज्ञापन
Bareilly Murder Love Affair Shivanshu murder case Tanu held hands and Sunny strangled him to death
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के शिवांशु गौतम हत्याकांड की आरोपी तनु ने जेल जाने से पहले कई और बातों का खुलासा किया है। बकौल पुलिस, तनु ने पूछताछ में बताया कि शिवांशु दो अप्रैल की रात करीब नौ बजे बाइक से बरेली पहुंचा था। करीब दो घंटे तक वह उसके साथ रहा। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने सनी के साथ मिलकर शिवांशु की हत्या कर दी। उसने शिवांशु के हाथ पकड़े थे और सनी ने उसका गला घोंटा था। बाद में शव बोरी में बंद करके मढ़ीनाथ की झाड़ियों में फेंक दिया। कमरे का फर्श साफ किया और वहीं नजदीक दूसरा कमरा किराये पर ले लिया था।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में तनु ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से शिवांशु गौतम के संपर्क में थी। उसके सनी से भी ताल्लुकात थे। काफी समय तक उसने शिवांशु के बारे में सनी को नहीं बताया था। सनी और शिवांशु दोस्त थे। वह सनी के माध्यम से ही शिवांशु से मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में शिवांशु भी एक अन्य लड़की के बारे में बात करता था। कहता था कि वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह धीरे-धीरे उससे बात करने लगा। एक दिन वह बरेली में एक होटल में मिले थे। तब सनी ने शिवांशु को उसके साथ देख लिया था।
 

इस पर सनी गुस्से में शिवांशु को बाद में देख लेने की बात कहकर वहां से चला गया था। इसके बाद सनी और शिवांशु कभी नहीं मिले, लेकिन वह लगातार शिवांशु से बात करती रही। इसके बारे में सनी को जानकारी हो गई थी। तब उसने तनु के जरिए ही शिवांशु को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सनी के कहने पर ही तनु ने दो अप्रैल को शिवांशु को बरेली बुलाया।

 

योजना से अनभिज्ञ शिवांशु रात आठ-नौ बजे के करीब बाइक से बरेली पहुंचा। इससे पहले तनु ने सनी को बुलाकर अपने कमरे में छिपा लिया था। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे तनु ने प्यार करने के बहाने शिवांशु के दोनों हाथ पकड़ लिए और कमरे में छुपे सनी को इशारा कर दिया। 

सनी ने तनु के दुपट्टे से शिवांशु का गला घोंट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर मिले गहरे निशान से लगता है कि शिवांशु चीख भी नहीं सका होगा। तनु ने बताया कि शिवांशु की हत्या करने के बाद रात 12 बजे के बाद तनु और सनी शव को बोरी में बंद करके ले गए और मढ़ीनाथ की झाड़ियों में फेंक दिया। तनु ने बताया कि इस दौरान वह कई बार शिवांशु से रुपये भी ठग चुकी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तनु को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हत्या के बाद सनी ने अपने खाते में ट्रांसफर किए थे रुपये
हत्यारोपी सनी उसी दिन से शिवांशु को रास्ते से हटाने का फैसला कर चुका था जब उसने उसे तनु के साथ होटल में देखा था। शिवांशु की हत्या करने के बाद सनी ने उसके खाते से 50 हजार रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। बैंक नोटिफिकेशन के अनुसार, सनी ने शव ठिकाने लगाने के बाद रात 12 से एक बजे के बीच रुपये ट्रांसफर किए थे। अभी सनी नहीं पकड़ा गया है। शिवांशु की बाइक भी बरामद नहीं हुई है। सनी के पकड़े जाने के बाद कई और बातों का खुलासा होगा।

 

होमगार्ड है तनु का पिता
शिवांशु हत्याकांड में पकड़ी गई तनु का पिता महेश होमगार्ड है। इस समय उसकी ड्यूटी कादरचौक थाने में चल रही है। तनु मूलरूप से गांव निजामपुर की रहने वाली है। ग्रामीणों का कहना है कि दो-तीन दिन पहले तनु गांव आई थी। उसके साथ एक और लड़की थी। माना जा रहा है कि वह शिवांशु की हत्या करने के बाद ही गांव आई थी। एक दिन गांव में रुकी थी और फिर चली गई। वह बरेली में एएनएम का कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed