फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Mathura Highway... vehicles will ply on 33 kilometers from December

Bareilly News: बरेली-मथुरा हाईवे.. 33 किलोमीटर पर दिसंबर से फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 16 Dec 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Mathura Highway... vehicles will ply on 33 kilometers from December
हाथरस। मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत हाथरस के हिस्से में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 33 किलोमीटर के हिस्से का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। दिसंबर में ही इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। यह हाईवे अलीगढ़-आगरा हाईवे पर गांव रूहेरी से गुजरता है। यहां से अलीगढ़ वाले भी इस हाईवे पर सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन

मथुरा से बरेली तक बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए मथुरा बरेली हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में मुरसान के गांव जवाहर से लेकर देवीनगर तक करीब 33 किलोमीटर के हिस्से का निर्माण अब अंतिम चरण में चल रहा है। इसी माह में इस मार्ग को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

लगभग 7308 करोड़ रुपये से तैयार हुआ यह राष्ट्रीय राजमार्ग मथुरा बरेली के साथ ही अलीगढ़-आगरा हाईवे को भी बाईपास के जरिए जोड़ेगा। अलीगढ़-आगरा के गांव रूहेरी के निकट ओवरब्रिज के जरिए यह राष्ट्रीय राजमार्ग गुजारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बाईपास सीधे मेंडू रोड पर मथुरा-बरेली राजमार्ग से जुड़ रहा है। अब अलीगढ़-आगरा मार्ग से मथुरा-बरेेली राजमार्ग पर आने के लिए गांव अमरपुर घना व शहर के भीतर होकर नहीं गुजरना होगा। कार्यदायी संस्था पीएनसी इंफ्राटेक के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि दिसंबर में ही 33 किलोमीटर के हिस्से में वाहन चल सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed