{"_id":"620abdf1e53b88214d0b0966","slug":"bareilly-highest-voting-in-bareilly-bareilly-news-bly4754960189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली चुनावः बहेड़ी में सबसे ज्यादा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली चुनावः बहेड़ी में सबसे ज्यादा मतदान
विज्ञापन
बरेली। पिछले चुनाव में भी सबसे अधिक मतदान करने वाले बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का जलवा इस बार भी न सिर्फ कायम रहा बल्कि 0.3 फीसदी ज्यादा मतदान कर उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। दूसरी तरफ कैंट के मतदाताओं का जोश और फीका हो गया। पिछले चुनाव में भी वे सबसे पीछे थे, इस बार 2.70 मत प्रतिशत की गिरावट के साथ और पिछड़ गए। बरेली शहर की स्थिति में भी कोई ज्यादा फर्क नहीं आया।
निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार काफी जोर-आजमाइश के बावजूद बरेली शहर का मत प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में नाममात्र के लिए सिर्फ 0.3 फीसदी ही बढ़ पाया। बरेली कैंट के मत प्रतिशत कुछ सुधार आने के बजाय 2.70 फीसदी और लुढ़क गया। इसी तरह मीरगंज में 2.67 फीसदी, भोजीपुरा में 1.73 फीसदी, नवाबगंज में 5.49, फरीदपुर में दो और बिथरी चैनपुर के मत प्रतिशत में भी 2.71 फीसदी की गिरावट आई है।
अंतिम रूप से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 72 फीसदी, मीरगंज में 62, भोजीपुरा में 67, नवाबगंज में 63, फरीदपुर में 60.80, बिथरी चैनपुर में 62, बरेली शहर में 54, बरेली कैंट में 50.67, आंवला में 57.90 फीसदी मतदान हुआ। 2017 के चुनाव में भी बहेड़ी में सर्वाधिक 71.77 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
इसके अलावा मीरगंज में 64.67, भोजीपुरा में 68.73, नवाबगंज में 68.49, फरीदपुर में 62.06, बिथरी चैनपुर में 64.71, बरेली शहर में 53.70, बरेली कैंट में 53.37 और आंवला में 60.90 फीसदी मतदान 2017 के चुनाव में हुआ था। इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास किए गए थे लेकिन उम्मीद के मुताबिक सुधार नहीं हुआ।
बहेड़ी से पहले 2012 में नवाबगंज का था हीरो : बहेड़ी से पहले नवाबगंज मतदान करने में सबसे आगे था। 2012 के विधानसभा चुनाव में 73.07 फीसदी के साथ नवाबगंज अव्वल रहा था लेकिन 2017 और अब 2022 में नवाबगंज का मत प्रतिशत लुढ़क गया। 2017 में उसके मतदान प्रतिशत में पांच फीसदी और इस बार भी करीब पांच फीसदी गिरावट आई है। बहेड़ी 2012 में तीसरे नंबर पर था लेकिन इसके बाद लगातार बढ़त बनाता रहा और पहले नंबर पर पहुंच गया। 2007 के चुनाव में भी नवाबगंज में ही सर्वाधिक मतदान हुआ था।
--
कब, कहां, कितना मतदान
2007 मतदान प्रतिशत
आंवला 56.24
सन्हा (बिथरी चैनपुर) 49.14
फरीदपुर 48.32
कैंट 39.63
बरेली शहर 31.25
नवाबगंज 64.45
भोजीपुरा 54.05
कांवर (मीरगंज) 63.77
बहेड़ी 61.41
--
2012 मतदान प्रतिशत
आंवला 66.30
बिथरी चैनपुर 68.63
फरीदपुर 64.74
कैंट 53.32
बरेली शहर 54.44
नवाबगंज 73.07
भोजीपुरा 69.58
मीरगंज 66.39
बहेड़ी 69.32
--
2017 मतदान प्रतिशत
आंवला 66.70
बिथरी चैनपुर 64.60
फरीदपुर 70.50
कैंट 54.80
बरेली शहर 54.10
नवाबगंज 72.07
भोजीपुरा 68.50
मीरगंज 67.20
बहेड़ी 71.16
--
2022 मतदान प्रतिशत
आंवला 57.90
बिथरी चैनपुर 62
फरीदपुर 60.80
कैंट 50.67
बरेली शहर 54
नवाबगंज 63
भोजीपुरा 67
मीरगंज 62
बहेड़ी 72