{"_id":"63a1902221c6546b9920a883","slug":"bareilly-head-muharrir-misbehaves-with-bjym-leader-commotion-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: तहरीर लिखने को पेन मांगा तो हेड मुहर्रिर ने पकड़ लिया भाजयुमो नेता का गला, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: तहरीर लिखने को पेन मांगा तो हेड मुहर्रिर ने पकड़ लिया भाजयुमो नेता का गला, थाने में हंगामा
Tue, 20 Dec 2022 04:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:09 PM IST
सार
भाजयुमो के बांके बिहारी मंडल अध्यक्ष रोहित सागर के साथ प्रेम नगर थाने में अभद्रता कर दी गई। युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी को किसी ने जातिसूचक शब्द लिखकर मैसेज कर दिया था। इसकी शिकायत करने वह अपनी टीम के साथ प्रेमनगर थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते भाजयुमो पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजयुमो नेता से हेड मुहर्रिर के अभद्रता करने के बाद भाजपा नेताओं ने थाने में हंगामा किया और मुहर्रिर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
भाजयुमो के बांके बिहारी मंडल अध्यक्ष रोहित सागर के साथ प्रेम नगर थाने में अभद्रता कर दी गई। युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी को किसी ने जातिसूचक शब्द लिखकर मैसेज कर दिया था। इसकी शिकायत करने वह अपनी टीम के साथ प्रेमनगर थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां तहरीर लिखने को जब हेड मुहर्रिर से पेन मांगा तो उन्होंने रोहित से अभद्रता कर दी। इसके बाद युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना अपनी टीम के साथ थाने पहुंच गए और हेड मुहर्रिर के खिलाफ तहरीर दे दी।
विज्ञापन