{"_id":"63d32e9ee4714c17824146aa","slug":"bareilly-grp-will-find-the-shoes-of-drm-daughter-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अब बरेली जीआरपी ढूंढेगी डीआरएम की बेटी के जूते, 20 दिन पहले ट्रेन से हुए थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अब बरेली जीआरपी ढूंढेगी डीआरएम की बेटी के जूते, 20 दिन पहले ट्रेन से हुए थे चोरी
Fri, 27 Jan 2023 07:23 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Jan 2023 07:23 AM IST
सार
लखनऊ मेल में डीआरएम की बेटी के चोरी हुए जूते अब तक नहीं मिले हैं। इस मामले में ओडिशा के संबलपुर में दर्ज कराई एफआईआर बरेली ट्रांसफर कर दी गई है। अब बरेली जीआरपी मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
थान जीआरपी बरेली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी रेलवे संबलपुर रेल डिवीजन के डीआरएम की बेटी के जूते चोरी होने के मामले में जांच अब बरेली जीआरपी करेगी। संबलपुर जीआरपी ने एफआईआर बरेली जीआरपी को ट्रांसफर कर दी है। डीआरएम की बेटी के जूते 20 दिन पहले बरेली जंक्शन पर ट्रेन से चोरी हुए थे। मामले में एफआईआर संबलपुर जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Bareilly News: प्रेमिका को मनाने कार लेकर आया चाट वाला, मचा अपहरण का शोर, मोमोज खाते मिले दोनों
विज्ञापन
ओडिशा के संबलपुर रेल डिवीजन के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी सिंह चार जनवरी को दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। वह लखनऊ मेल में थीं। उनकी बर्थ के पास एक अन्य महिला भी बैठी थी। ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो मानवी के जूते चोरी हो गए। जूते चोरी होने के मामले में एफआईआर संबलपुर जीआरपी में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Bareilly News: प्रेमी ने पति से कराया तलाक, फिर प्रेमिका से निकाह कर दीं यातनाएं, कई बार सिगरेट से जलाया
घटना स्थल बरेली जंक्शन था। ऐसे में एफआईआर को बरेली जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। अब जूते चोरी होने के मामले में जांच बरेली जीआरपी करेगी। चूंकि मामला रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ा हुआ है तो जीआरपी अधिकारी टेंशन में हैं। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।