Bareilly News: प्रेमिका को मनाने कार लेकर आया चाट वाला, मचा अपहरण का शोर, मोमोज खाते मिले दोनों
बरेली में गुरुवार की सुबह एक लड़की के अपहरण की सूचना से सनसनी फैल गई। अपहरण की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला। वह अपने प्रेमी के साथ एक होटल में मोमोज खाती मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सौ फुटा रोड पर एक लड़की के अपहरण की सूचना किसा ने फैला दी। कुछ लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे एक कार में लड़की को खींच कर कुछ लोग अपहरण कर ले गए हैं। सूचना के बाद एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने वायरलेस के जरिए सभी थानों को वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए।
एक होटल में मोमोज खाते मिले दोनों
थोड़ी ही देर में पूरे जिले की सीमा सील कर वाहनों की चेकिंग की जाने लगी। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की बताई जानकारी के मुताबिक गाड़ी का पीछा किया तो एक होटल में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड दोनों मोमोज खाते मिले। पूछताछ में पता चला कि पीलीभीत जिले के बीसलपुर निवासी युवक का भोजीपुरा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग है।
कार से प्रेमिका को मनाने आया था प्रेमी
लड़का चाट का ठेला लगाता है और लड़की बीएड कर रही है। दोनों में किसी बात पर अनबन हो गई थी। लड़का अपने दोस्तों के साथ कार से प्रेमिका को मनाने आया था। नोकझोंक के बाद सौ फुटा रोड पर प्रेमिका को कार में बिठा लिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने यह सब देखा तो अपहरण का शोर मच गया। इज्जत नगर थाना पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों से पूछताछ कर रही है।