फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfrined tortured the woman after nikaah in bareilly

Bareilly News: प्रेमी ने पति से कराया तलाक, फिर प्रेमिका से निकाह कर दीं यातनाएं, कई बार सिगरेट से जलाया

Thu, 26 Jan 2023 11:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Jan 2023 11:26 AM IST
सार

जिसके लिए महिला ने अपने पति को छोड़ा दिया, उस प्रेमी ने ही उस पर जुल्म ढहाया। निकाह के बाद उसे प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर कई बार सिगरेट से जलाया। कलाई की नस काट दी। 

विज्ञापन
boyfrined tortured the woman after nikaah in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक महिला ने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया। पति से तलाक होने के बाद उसके प्रेमी ने ऐसा सलूक किया, जिसके बारे में महिला ने सपने में भी नहीं सोचा। महिला को यातनाएं दी गईं। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने प्रेमी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने बताया कि ससुराल के पड़ोस में रहने वाले प्रेमी ने धमकाकर पति से उसका तलाक कराया था, फिर पत्नी बनाकर रखा और यातनाएं दीं। 

विज्ञापन

निकाह के बाद प्रेमी ने ढहाया जुल्म 

रोहली टोला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी चकमहमूद के युवक से हुई थी। ससुराल के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पिछले साल दिसंबर में उसे तमंचा दिखाकर धमकाया और अपने साथ ले गया। प्रेमी ने उसे बरगलाकर उसका पति से तलाक करा दिया और खुद उससे निकाह कर साथ रख लिया। निकाह के बाद आरोपी बदल गया। उस पर जुल्म करने लगा और दहेज में स्कूटी की मांग करने लगा। आए दिन मारपीट करने लगा। ससुराल वाले भी उसी का साथ देते थे। 

विज्ञापन


Pathaan Movie: बरेली के सिनेमा हॉल में ‘पठान’ के शो में हंगामा, बाउंसरों ने युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार सिगरेट से जलाया 

आरोप है कि विरोध पर महिला को सिगरेट से कई बार जलाया और कलाई की नस काट दी। ससुराल वालों ने पीटकर जेवर छीन लिए और घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसका दूसरा पति और ससुराल वाले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने पति और ससुराल वालों से जान का खतरा जताया है। महिला ने पति और ससुराल वालों के साथ ही निकाह कराने वाले काजी और गवाहों की भी शिकायत एसएसपी से की है। थाना बारादरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed