Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vegetable dish served in a dog s bowl at a wedding in Bareilly

शादी में कुत्ते के बर्तन में परोसी सब्जी: बरेली के एक मैरिज हॉल का मामला, 10 लाख रुपये में की गई थी बुकिंग

Mon, 23 Nov 2026 04:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 23 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

खाद्य विभाग के अधिकारी बोले, अभी मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। लोगों की शिकायत है कि भारी-भरकम रकम वसूलने के बावजूद इस तरह की लापरवाही और अस्वच्छ व्यवस्था किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
Vegetable dish served in a dog s bowl at a wedding in Bareilly
कुत्ते के बर्तनों में खाना परोसने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बरेली जिले के बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित स्पर्श लॉन में एक शादी समारोह के दौरान मेहमानों के सम्मान और सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बरातियों और परिवार के सदस्यों को स्टील के ऐसे बर्तनों में सब्जी परोस दी गई, जिन पर कुत्तों के पंजों के निशान बने थे और जिनका उपयोग कथित तौर पर पालतू कुत्तों को खिलाने के लिए होता है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद समारोह में खासा हंगामा हुआ और पीड़ित पक्ष ने प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित परिवार के अनुसार, उन्होंने शादी के आयोजन के लिए लॉन की बुकिंग पर 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। जब मेहमान फैमिली टेबल पर बैठकर भोजन कर रहे थे, उसी दौरान वेटर स्टील का एक बड़ा बर्तन लेकर टेबल पर पहुंचा। मेहमानों की नजर बर्तन के बाहरी हिस्से पर पड़ी तो वे चौंक गए, क्योंकि उस पर चारों तरफ पंजों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। यह देखते ही मेहमानों में गुस्सा भड़क गया और मौके पर विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बीच लॉन के कर्मचारी और मैनेजर मौके पर पहुंचे। मेहमानों ने वीडियो रिकॉर्ड करते हुए जब बर्तन पर बने निशानों को लेकर सवाल किए, तो स्टाफ बचाव की मुद्रा में नजर आया। वीडियो में एक कर्मचारी यह कहते हुए सुना जा सकता है कि शायद गलती से ऐसा हो गया होगा। इस बेरुखे जवाब से नाराज लोगों ने कहा कि भारी-भरकम रकम वसूलने के बावजूद इस तरह की लापरवाही और अस्वच्छ व्यवस्था किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन

परिवार का यह भी आरोप है कि आयोजन के दौरान लॉन प्रबंधन की ओर से पूरा भुगतान करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उनके मुताबिक, पूरी रकम लेने के बाद प्रबंधन का रवैया बदल गया और खाने तथा सेवा की गुणवत्ता गिर गई।

लोगों ने यह भी शिकायत की कि परोसे गए चावल ठीक से पके नहीं थे, और जब इस बारे में बात की गई तो कर्मचारियों ने सुबह मैडम से बात करने का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की। वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राहुल सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में कोई शिकायत विभाग के पास नहीं आई है, अगर कोई शिकायत करता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed