{"_id":"6751892cc7f24fdce9001006","slug":"bareilly-divyang-arpan-was-honored-with-national-award-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा, जीते कई पदक, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए अर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा, जीते कई पदक, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए अर्पण
Thu, 05 Dec 2024 04:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 04:40 PM IST
सार
बरेली के मानसिक मंदित अर्पण शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। अर्पण एथलेटिक्स में कई पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरस्कार से अर्पण को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की ओर से बरेली के मानसिक मंदित अर्पण शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। इसके बाद अब अर्पण को केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को राष्ट्रपति भवन, राजघाट, संसद, कुतुब मिनार, लाल किला की सैर कराई गई।
विज्ञापन
बिहारीपुर निवासी अर्पण ने अपनी कमजोरी को कभी अपने लक्ष्य की राह में बाधा नहीं बनने दिया। जन्म से ही मानसिक परेशानी झेल रहे अर्पण ने एथलेटिक्स में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदकों पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
अर्पण ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुई एशिया पैसेफिक रीजनल गेम में 200 मीटर दौड़ में रजत पदक व 2015 में अमेरिका में आयोजित भारोत्तोलन में चौथा स्थान हासिल कर चुके है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर 2014 में दिल्ली में आयोजित दौड़ में दूसरा स्थान 2018 में पंजाब में आयोजित 100 व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर चुके है। उनके पिता सुनील कुमार बताते है कि अर्पण ने हमें सिखाया है, हौसला और मेहनत सबसे बड़ा हथियार होता है।
विज्ञापन