फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly division gots first rank in the operation of public welfare schemes

Bareilly News: जनकल्याणकारी योजनाएं के संचालन में बरेली मंडल अव्वल, क्रियान्वयन विभाग ने जारी की रैंकिंग

Mon, 27 Feb 2023 06:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 06:13 PM IST
सार

मंडल के चारों जिले बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत भी प्रथम रैंक हासिल करने में सफल रहे। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने प्रथम रैंक हासिल करने पर सभी विभागों के सहयोग की बात कही।
 

विज्ञापन
Bareilly division gots first rank in the operation of public welfare schemes
कमिश्नर संयुक्ता समद्दार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शासन की प्राथमिकता वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराने में बरेली मंडल को पहला स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने सोमवार को रैकिंग जारी की। मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले भी प्रथम रैंक हासिल करने में सफल रहे। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने प्रथम रैंक हासिल करने पर सभी विभागों के सहयोग की बात कही।

विज्ञापन

मंडल में ये कार्य हुए 

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के विकास कार्य के तहत मंडल में 979 सोलर फोटोवॉल्टिक सिंचाई पंप स्थापित हुए। 827109 किसानों को किसान सम्मान निधि का डाटा पोर्टल पर फीड हुआ। गौ संरक्षण कार्यक्रम के तहत 61383 गोवंश पशुओं को संरक्षित किया गया। 

विज्ञापन


निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना में 16816 पशु पालकों के सुपुर्द किए गए। जन आरोग्य योजना के तहत 1834436 गोल्डन कार्ड बने। कमिश्नर ने चारों जिलों में प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ कार्य कराने की वजह से ही प्रदेश में पहला स्थान हासिल होने की बात कही। साथ ही, इसे बरकरार रखने के लिए डीएम और सीडीओ को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य और सड़क निर्माण के कई कार्य

2019-20 तक मंडल में लक्षित 496 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्रियान्वित हुए। एनआरएलएम में 15870 समूह गठित हुए। बरेली में 238, बदायूं में 807, पीलीभीत में 552, शाहजहांपुर में 297 सामूहिक विवाह संपन्न हुए। 26 नदी, नहर और सड़कों पर सेतु निर्माण हुए। पीएमजीवाई के तहत 51 नई और 89 पुरानी सड़कों की मरम्मत हुई। मनरेगा के तहत मंडल में 139.26 लाख मानव दिवस सृजित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed