फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College: Students will be called in even-odd order from December 5 on the basis of roll number

बरेली कॉलेजः पांच दिसंबर से रोल नंबर के आधार पर सम-विषम क्रम में बुलाए जाएंगे छात्र

Sun, 29 Nov 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College: Students will be called in even-odd order from December 5 on the basis of roll number
bareilly college

कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेज की समिति ने लिया फैसला

विज्ञापन
बरेली। कोरोना के चलते बरेली कॉलेज में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने पांच दिसंबर से नियमित कक्षाओं के संचालन के लिए ऑड इवेन व्यवस्था लागू करने का फैसला ले किया है। इसमें प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों को उनके रोल नंबर के आखिर अंक के आधार सम-विषम के क्रम से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ बुलाया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन ने कोरोना काल के बाद 24 नवंबर से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू किया था। कॉलेज ने पहले स्नातक के प्रत्येक संकाय के विद्यार्थियों को हफ्ते में दो-दो दिन बुलाने का कार्यक्रम जारी किया था। इसी तरह परास्नातक, बीएड, बीबीए, बीसीए सहित दूसरी कक्षाओं के संचालन के लिए समय सारिणी जारी की थी लेकिन हाल में कॉलेज प्रशासन ने यह महसूस किया कि प्रवेश प्रक्रिया खत्म हो रही है। आगे विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ेगी। इसे देखते हुए कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन, चीफ प्राक्टर वंदना शर्मा, राजीव मेहरोत्रा आदि लोगों की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि पांच दिसंबर से विद्यार्थियों को सम-विषय क्रम में 50 फीसदी संख्या में कक्षाओं में बुलाया जाएगा। सम-विषम स्टूडेंट्स के रोल नंबर के आखिरी अंक के आधार पर तय होंगे। चीफ प्राक्टर वंदना शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed