{"_id":"5d5daa8b8ebc3e6c675e508c","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3730965190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग: सीनियर तुम नहीं हम हैं... चलो नाम-पता बताओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग: सीनियर तुम नहीं हम हैं... चलो नाम-पता बताओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में बीसीए की छात्रा की रैगिंग के बाद बुधवार को विश्वविद्यालय कैंपस में ऐसी ही घटना हुई। बीटेक थर्ड ईयर के कुछ छात्र एमबीए फर्स्ट ईयर के छात्रों को रोककर उनका नाम-पता पूछने लगे तो टकराव की स्थिति बन गई। विवाद होते देख कुछ ही दूरी मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मामला रफा-दफा किया। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत नहीं की है।
मंगलवार को बरेली कॉलेज में बीसीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने बीबीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र अमोल गुप्ता की शिकायत कर रास्ते में रोककर नाम-पता पूछने का आरोप लगाया था। आरोपों की पुष्टि होने पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने आरोपी छात्र को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। वहीं, बुधवार को अब विश्वविद्यालय कैंपस में ऐसा ही मामला सामने आया। दोपहर में एमबीए फर्स्ट ईयर के कुछ छात्र मुख्य छात्रावास के सामने से गुजर रहे थे। वहां पर बीटेक थर्ड ईयर के कुछ छात्रों ने उनको रोका और नाम-पता पूछने लगे। एमबीए के छात्रों ने खुद को सीनियर बताकर विरोध किया तो बीटेक के छात्र बोले, सीनियर वे हैं क्योंकि यहां तीन साल से पढ़ रहे हैं। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दोनों ही गुटों के छात्र फोन करके अन्य लड़कों को बुलाने लगे। इसी बीच लड़कों की भीड़ देखकर सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए और मामला रफा-दफा करा दिया। बताया जाता है कि बीटेक के छात्र हॉस्टल में रहने वाले अपने सहपाठियों से मिलने वहां पहुंचे थे।
‘छात्रों के नाम-पता पूछने या विवाद होने की कोई घटना जानकारी मेें नहीं आई। किसी छात्र ने शिकायत भी नहीं की है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।’
- प्रो. बीआर कुकरेती, चीफ प्रॉक्टर रुहेलखंड विश्वविद्यालय