फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Budaun highway construction may start in next six months

बरेली-बदायूं हाईवे: छह महीने में शुरू हो सकता है निर्माण, एनएचएआई ने शुरू की अनुबंध की तैयारी

Wed, 25 Dec 2024 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Bareilly-Budaun highway construction may start in next six months
बरेली-बदायूं हाईवे - फोटो : अमर उजाला

बरेली से मथुरा की सीधे कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन हाईवे के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इसके चौथे पैकेज के तहत बदायूं-बरेली के बीच निर्माण के लिए एनएचएआई ने टेंडर आवंटन और कंपनी से अनुबंध की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सबसे कम बोली लगाने वाली हरियाणा की कंपनी एल-1 को यह काम मिल सकता है। अधिकारियों का कहना है कि अनुबंध के बाद काम शुरू करने में छह महीने का समय कंपनी को लग सकता है। इस बीच एनएचएआई, बरेली और बदायूं के जिला प्रशासन के सहयोग से भू अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी कर लेगा।
विज्ञापन


695 करोड़ रुपये होंगे खर्च
एनएचएआई से मिली जानकारी के मुताबिक बदायूं-बरेली हाईवे को फोरलेन किया जाना है। जरूरत के मुताबिक सर्विस लेन का निर्माण भी होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पिछले दिनों शुरू हुई थी। वित्तीय बिड के मुताबिक इस पर करीब 695 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के लिए भू अधिग्रहण पर करीब 270 करोड़ रुपये खर्च होना है। पूर्व में एनएचएआई ने इसके लिए 1527 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। 38.50 किमी लंबे पैकेज फोर के लिए 837 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च की डीपीआर बनाई गई थी। 

40 फीसदी भूमि का हो चुका अधिग्रहण
एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यालय से अनुमति मिलने पर कंपनी के साथ अनुबंध होगा। इसमें एक महीने तक का समय लग सकता है। इसके बाद कंपनी को पांच महीने का समय काम शुरू करने के लिए मिलेगा। 

काम शुरू करने के लिए 80 फीसदी जमीन का अधिग्रहण आवश्यक है। अभी 40 फीसदी जमीन हमारे पास है। इसे तेजी से पूरा कराया जा रहा है, ताकि अनुबंध के समय कंपनी को 80 फीसदी जमीन उपलब्ध कराई जा सके। दो साल के अंदर कंपनी को यह काम पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed