फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Haryana firm Fresh Agro Foods' bank guarantee seized in Bareilly

Bareilly News: हरियाणा की फर्म फ्रेश एग्रो फूड की 2.78 लाख की बैंक गारंटी जब्त, ब्लैक लिस्ट करने की दी चेतावनी

Tue, 02 Dec 2025 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2025 03:20 AM IST
सार

राइस मिलों को एफआरके की आपूर्ति देने में लापरवाही करना हरियाणा की फर्म को भारी पड़ गया। फर्म की बैंक गारंटी जब्त कर ली गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक ने एफआरके आपूर्ति में सुधार न होने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Haryana firm Fresh Agro Foods' bank guarantee seized in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में राइस मिलों को एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति देने में लापरवाही बरतने वाली फर्म फ्रेश एग्रो फूड की 2.78 लाख रुपये की बैंक गारंटी संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) ने जब्त कर ली है। इस फर्म ने अभी तक आवंटन के सापेक्ष सिर्फ 5.75 फीसदी एफआरके की आपूर्ति की है। इस वजह से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद प्रभावित हो रही है। केंद्रों पर 3.55 लाख क्विंटल धान डंप पड़ा है। केंद्र प्रभारी ने खरीद कम कर दी है। साथ ही, बारिश होने पर धान भीगने की आशंका भी सता रही है। 

विज्ञापन


आरएफसी मनिकंडन ए. के मुताबिक, हरियाणा के पंचकूला की फ्रेश एग्रो फूड कंपनी को बरेली मंडल की राइस मिलों को 500 मीट्रिक टन एफआरके की आपूर्ति का जिम्मा दिया गया है। फर्म दो महीने में सिर्फ 28.75 मीट्रिक टन एफआरके की ही आपूर्ति कर सकी है। इस वजह से राइस मिलें भारतीय खाद्य निगम को फोर्टिफाइड चावल नहीं भेज पा रही हैं। इससे धान की खरीद प्रभावित हो रही है। इस वजह से दंडात्मक कार्रवाई करते हुए फर्म की तरफ से खाद्य एवं विपणन विभाग में बैंक गारंटी के रूप में जमा किए गए 2,78,437 रुपये जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि एफआरके की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


जानिए, क्या है एफआरके 
एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) चावल में मिश्रित किया जाता है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-बी 12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। नियम है कि प्रति 100 क्विंटल चावल में एक क्विंटल एफआरके मिलाया जाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की तौल न होने से किसान परेशान
डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि जिले में 127 क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी यानी 6.64 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 3.55 लाख क्विंटल धान का उठान नहीं हुआ है। इस वजह से केंद्र प्रभारियों ने और धान खरीद से हाथ खड़े कर दिए हैं। धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर दस-दस दिन से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ किसान डेरा डाले हैं। गल्ला मंडियों के बाहर तक कतार लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed