फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bal Jeevan Ghutti distributor gets himself kidnapped by friends in Bareilly

Bareilly: बाल जीवन घुट्टी के डिस्ट्रीब्यूटर ने दोस्तों से कराया खुद का अपहरण, बहन से मांगी 20 लाख की फिरौती

Tue, 20 Jun 2023 02:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 02:46 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने अपने अपहरण का ड्रामा रचा। दोस्तों से अपनी बहन को कॉल कराई और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने चार घंटे में मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Bal Jeevan Ghutti distributor gets himself kidnapped by friends in Bareilly
प्रांजल, उसके दोस्त सिद्धार्थ मौर्य और कौशिक चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बाल जीवन घुट्टी के डिस्ट्रीब्यूटर ने अपने ही अपहरण का ड्रामा रचकर दो दोस्तों से अपनी बहन को कॉल कराई। बहन से 20 लाख की फिरौती मांगी गई। इज्जत नगर थाना पुलिस ने चार घंटे में ही घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में डिस्ट्रीब्यूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


कर्मचारीनगर निवासी प्रांजल सक्सेना बाल जीवन घुट्टी का स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर है। प्रांजल ने सोमवार रात अपने दोस्त सिद्धार्थ मौर्य और कौशिक चौहान से अपनी बहन जूही सक्सेना को कॉल कराई। कौशिक चौहान ने कहा कि हमने प्रांजल का अपहरण कर लिया है। उसकी जान बचाना चाहती हो तो 20 लाख रुपये दो। 

विज्ञापन

पुलिस ने ट्रेस की लोकेशन 

घबराई बहन ने इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की। इसके बाद सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ पुलिस इस नंबर को ट्रेस करने में जुट गई। रात में कई जगह दबिश दी। लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस ने प्रांजल, उसके दोस्त सिद्धार्थ कौशिक चौहान को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर
 

यह निकला मामला 

पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। प्रांजल ने कर्ज के चलते अपने अपहरण का ड्रामा रचा था। उसने बताया कि उसके कर्मचारी विनायक ने मार्केट में काफी माल बांट दिया है। उस पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। कंपनी वाले रुपयों का दबाव बना रहे थे।
 

UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई


प्रांजल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां दिल की मरीज है। इसलिए मां को दुख नहीं देना चाहता था। परेशान होकर उसने अपहरण का ड्रामा किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed