{"_id":"64912011b1759e4d310504b3","slug":"big-blow-to-woman-inspector-who-was-going-to-do-court-marriage-with-a-youth-from-another-community-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई
Tue, 20 Jun 2023 10:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:20 AM IST
सार
बरेली में दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका लगा है। महिला दरोगा का संभल स्थानांतरण कर दिया गया है। थाने से रिलीव भी कर दिया गया है। परिवार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दूसरे समुदाय के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा का स्थानांतरण संभल जिले में कर दिया गया है। उन्हें सुभाष नगर थाने से रिलीव भी कर दिया गया है। महिला के परिजनों की शिकायत पर एडीजी ने यह कार्रवाई की है।
सुभाषनगर थाने की महिला दरोगा का बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के चालक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का मन बनाया था। इसके लिए संबंधित विभाग में आवेदन किया गया था, इस पर एसडीएम सदर कोर्ट से अधिकारियों व दोनों के परिवारों को नोटिस भेजकर आपत्ति दर्ज करने का समय तय किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
उनसे दरोगा का ट्रांसफर मेरठ के आसपास किसी जिले में करने की मांग की थी। एडीजी ने महिला दरोगा का ट्रांसफर संभल कर दिया है। एडीजी ने बताया कि जनहित में आदेश जारी किया गया है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

परिजनों ने किया था फैसले का विरोध
महिला दरोगा के परिजन मेरठ से बरेली आए। उन्होंने दरोगा की शादी के फैसले को गलत बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके साथ ही महिला दरोगा के परिवार ने एडीजी पीसी मीना से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
उनसे दरोगा का ट्रांसफर मेरठ के आसपास किसी जिले में करने की मांग की थी। एडीजी ने महिला दरोगा का ट्रांसफर संभल कर दिया है। एडीजी ने बताया कि जनहित में आदेश जारी किया गया है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
दरोगा के भाई ने एडीजी से लगाई थी गुहार
महिला दरोगा के भाई की ओर से दिए पत्र में कहा गया था कि बहन की कुछ समय पहले तक बहेड़ी थाने में तैनाती थी। तब अधेड़ उम्र का एक ड्राइवर उसे थाने से आवास तक लाने और छोड़ने जाता था। इस दौरान वह उसे अपने समुदाय के धर्मस्थलों पर ले गया और उसका ब्रेनबॉश कर दिया।ये भी पढ़ें- सहेली संग रहना चाहती थी युवती: अड़चनें दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक ने की हैवानियत; दो माह बाद मिला कंकाल
भाई ने आरोप लगाया था कि अब उसी शख्स ने उनकी बहन को फुसलाकर शादी के लिए राजी कर लिया है। उसके कुछ फोटो व वीडियो रख लिए हैं, जिससे उनकी बहन आरोपी के दबाव में है।