Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 more festival special trains to pass through Bareilly the total count now exceeds 60

यूपी: बरेली होकर 12 और त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन, समय सारिणी जारी; यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 04 Nov 2026 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 02:54 AM IST
सार

 त्योहारों के कारण रेलवे ने बरेली होकर 12 और त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनकी समय सारिणी मंगलवार को जारी की गई। इसके साथ ही बरेली से संचालित होने वाली विशेष ट्रेनों की कुल संख्या 60 से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
12 more festival special trains to pass through Bareilly the total count now exceeds 60
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल, बिहार, कोलकाता और पंजाब के अलग-अलग रूटों पर यात्रियों के लगातार दबाव और त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों के फुल होने के कारण रेलवे ने बरेली होकर इन रूटों पर 12 और त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन गाड़ियों की मंगलवार को समय सारिणी जारी कर दी गई। इसके साथ ही बरेली होकर संचालित की जाने वाली विशेष ट्रेनों की संख्या 60 के पार हो गई है।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04656 लुधियाना-सहरसा विशेष गाड़ी छह, नौ और 11 नवंबर को लुधियाना से शाम 5:35 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के तीन बजे बरेली आएगी और रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। 04655 सहरसा-लुधियाना विशेष गाड़ी आठ, 11 और 13 नवंबर को सुबह 3:50 बजे चलने के बाद रात 10:45 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
विज्ञापन
  • 04662 लुधियाना-दरभंगा विशेष ट्रेन सात, 10 और 11 नवंबर को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद अपराह्न 3:48 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 04661 दरभंगा-लुधियाना विशेष गाड़ी आठ, 11 और 12 नवंबर को दरभंगा से दोपहर एक बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:38 बजे बरेली आएगी और शाम 5:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
  • 04664 लुधियाना-गया विशेष ट्रेन 12 नवंबर को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलने के अपराह्न 3:38 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह आठ बजे गया पहुंचेगी। 
  • 04663 गया-लुधियाना विशेष ट्रेन 13 नवंबर को सुबह 11 बजे गया से चलने के बाद रात 2:38 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
  • 04666 लुधियाना-कोलकाता विशेष ट्रेन छह नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से चलने के बाद अपराह्न 3:48 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 
  • 04665 कोलकाता-लुधियाना विशेष गाड़ी रात नवंबर को रात 11:50 बजे कोलकाता से चलने के बाद अगले दिन सुबह 3:30 बजे बरेली आएगी और दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
Trending Videos

सरहिंद-सहरसा के बीच भी विशेष ट्रेन
सरहिंद-सहरसा के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 04528 सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन पांच, 11 और 12 नवंबर को सरहिंद से पूर्वाह्न 11:25 बजे चलने के बाद रात 8:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम पांच बजे सहरसा पहुंचेगी। 04527 सहरसा-सरहिंद विशेष ट्रेन छह, 11 और 13 नवंबर को शाम 7:15 बजे सहरसा से चलने के बाद अगले दिन शाम 5:10 बजे बरेली आएगी और रात 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। यह गाड़ी अंबाला कैंट-सरहिंद के बीच नहीं चलेगी।

दो त्योहार विशेष गाड़ियां इन रूट पर भी
04660 लुधियाना-पूूर्णिया विशेष गाड़ी पांच और नौ नवंबर को लुधियाना से दोपहर 12 बजे चलने के बाद सहारनपुर होते हुए रात 8:58 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। 04659 पूूर्णिया-लुधियाना विशेष ट्रेन छह और 10 नवंबर को पूर्णिया से रात 11:30 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 7:43 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed