फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun police sent the murder accused to jail after showing the recovery of pistol

Bareilly News: हत्या के आरोपियों को बदायूं पुलिस ने तमंचा बरामदगी दिखाकर भेजा जेल

Thu, 05 Dec 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Badaun police sent the murder accused to jail after showing the recovery of pistol
बरेली। जनसेवा केंद्र संचालक नन्हे बाबू की हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों को बदायूं पुलिस ने तमंचा बरामदगी दिखाकर जेल भेज दिया। इसके बाद सेटिंग के खेल में गिरफ्तारी का शोर मचा। इधर, उनकी तलाश में दबिश दे रही बरेली की बिथरी थाना पुलिस को भी झटका लगा। अब आईजी ने मामले की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बिथरी थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर में 27 अक्तूबर की रात तीन गोलियां मारकर नन्हे बाबू की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी दो सगे भाई भूरे यादव और राजवीर यादव फरार हो गए थे। जबकि, सह आरोपी पूर्व प्रधान चंचल यादव व अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी बिथरी पुलिस को पता चला कि मंगलवार को बदायूं की सिविल लाइंस पुलिस ने तमंचा और कारतूस की बरामदगी दिखाकर दोनों को जेल भेजा है। वहां के दरोगा वीर सिंह और दीवान शोभित यादव आदि ने यह गुडवर्क दिखाया है। अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर बरेली लाने की तैयारी है।
विज्ञापन

रुपये लेकर घूम रहे थे आरोपी, नेता ने कराया जुगाड़
नन्हे बाबू की हत्या के बाद दोनों भाइयों को एनकाउंटर का डर सता रहा था। सूत्र बताते हैं कि दोनों सात लाख रुपये लेकर घूम रहे थे। यहां जुगाड़ नहीं हो पाया तो विपक्षी दल के सजातीय नेता ने बदायूं पुलिस के सजातीय कर्मियों से सेटिंग कराकर हल्की धारा में उनकी गिरफ्तारी दिखवा दी। इसके पीछे कानूनी राय लेने की बात भी सामने आ रही है, ताकि दूसरे तमंचों की बरामदगी दिखाने व नन्हे बाबू की हत्या में इस्तेमाल तमंचों से मेल न खाने की स्थिति में केस कमजोर पड़ जाए। हालांकि, अब मामला अधिकारियों की जानकारी में आ चुका है। ऐसे में आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिथरी में हत्या कर भागे आरोपियों को हथियार बरामदगी के सामान्य मामले में जेल भेजने की सूचना मिली है। बदायूं की सिविल लाइंस थाना पुलिस की भूमिका की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed