{"_id":"6230cbd9ef58a3342f77a007","slug":"badaun-police-registered-a-case-of-triple-talaq-on-orders-of-chief-minister-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी तक पहुंची बदायूं की पीड़िता की आवाज, तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी तक पहुंची बदायूं की पीड़िता की आवाज, तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज
Tue, 15 Mar 2022 10:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बदायूं शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। वहां से आए निर्देश पर कार्रवाई हुई है।
पीड़िता अफरोज फात्मा अमीर हकीमगंज मोहल्ले की रहने वाली हैं। अफरोज फात्मा ने दो फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री के लिए पत्र भेजा था। अफरोज के मुताबिक उसका निकाह नौ सितंबर 2021 को पीलीभीत के पूरनपुर निवासी रफीक अहमद शेरी के साथ हुआ था।
निकाह के कुछ समय बाद रफीक और उसके परिवार वालों ने पचास हजार रुपए व एक मोटरसाइकिल की मांग की। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अफरोज को भूखा प्यासा रखा गया। 23 अक्तूबर को रफीक, सास इरशाद बानो, ननद मुन्नी व राजदा ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई।
विज्ञापन
उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया। 10 दिसंबर 2021 को रफीक ने उसे तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। उसे मेहर की रकम भी नहीं दी गई। उसने इस संबंध में कोतवाली पुलिस और एसएसपी को पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर अफरोज ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर मामला दर्ज कर उसकी विवेचना शुरू कर दी है।