{"_id":"62b5d613c5bbab796f2cec75","slug":"b-ed-exam-certificates-of-bed-entrance-exam-will-be-downloaded-from-tomorrow-rohilkhand-university-has-released-the-information-on-the-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"B.Ed. Entrance Exam: प्रवेश पत्र कल से होंगे डाउनलोड, छह जुलाई को होनी वाली परीक्षा के लिए बनाए गए 1598 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B.Ed. Entrance Exam: प्रवेश पत्र कल से होंगे डाउनलोड, छह जुलाई को होनी वाली परीक्षा के लिए बनाए गए 1598 केंद्र
Fri, 24 Jun 2022 08:49 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:49 PM IST
सार
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 18 अप्रैल से लेकर 20 मई तक आवेदन मांगे गए थे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को 6.69 लाख आवेदन मिले हैं। आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण विश्वविद्यालय ने उसी हिसाब से 1,598 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बरेली में भी 30 केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 जून से डाउनलोड होंगे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर यह सूचना दी है। प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को आयोजित करेगा। परीक्षा संबंधी कई और महत्वपूर्ण तिथियां भी वेबसाइट के जरिए सार्वजनिक की हैं।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 18 अप्रैल से लेकर 20 मई तक आवेदन मांगे गए थे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को 6.69 लाख आवेदन मिले हैं। आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण विश्वविद्यालय ने उसी हिसाब से 1,598 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बरेली में भी 30 केंद्र शामिल हैं। आवेदनों की जांच कराई और भारांक चेक करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। 25 जून से विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की संभावित तिथि पांच अगस्त बताई गई है।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करने का अभ्यास किया गया। तकनीकी एजेंसी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के सामने इसका प्रदर्शन किया। वहीं वीसी प्रो. केपी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की और परीक्षा की तैयारियों की प्रगति जानी। परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी भेजे जाएंगे, जिनके नामों को भी अंतिम रूप दिया गया। वीसी ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के लिए पानी आदि की उचित व्यवस्था हो।
विज्ञापन