फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted rape of a 13-month-old child, report filed against the accused

Bareilly News: 13 माह की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी पर रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2026 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a 13-month-old child, report filed against the accused
फरीदपुर (बरेली)। 13 माह की मासूम बच्ची के साथ रिश्ते के मामा ने दरिंदगी की कोशिश की। करीब दस दिन बाद बच्ची की मां को संदेह हुआ तो बहन से पूछताछ के बाद ये भेद खुला। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दूसरे समुदाय के आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि इलाके के एक गांव निवासी महिला की शादी हरियाणा में हुई है। इन दिनों वह 13 महीने की बेटी लेकर मायके आई है। महिला का भगवंतापुर गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक के घर आना-जाना था। महिला उसे भाई मानती थी और उसके साथ पहले सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाती थी। करीब दस दिन पहले दूसरे समुदाय के युवक के भाई की बरसी थी। इसमें महिला अपनी बहन और बच्ची के साथ उसके घर गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला घर के काम में व्यस्त थी, तभी युवक बच्ची को लेकर कहीं चला गया। करीब तीन घंटे बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो उसकी मौसी उसे ढूंढने निकली। मौसी ने युवक को बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते करते हुए पकड़ा। उसने तुरंत बच्ची को बचाया। हालांकि, बदनामी के डर से उसने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को हुआ संदेह तो पुलिस तक पहुंची बात

पुलिस के मुताबिक, घटना के दस दिन बाद बच्ची के नाजुक अंगों में दिक्कत होने लगी। बच्ची की मां ने वहां लाल निशान देखा। उन्होंने घर में इस बारे में चर्चा की तो बच्ची की मौसी ने पूरी घटना बताई। यह सुनकर महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली। इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भड़ाना ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ संदीप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed