फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to cheat by creating fake Facebook ID in the name of BJP MP Dharmendra Kashyap

Bareilly: भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, एसएसपी से शिकायत

Thu, 21 Dec 2023 04:30 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2023 04:30 PM IST
सार

किसी जालसाज ने भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली और उनके परिचितों को मैसेज भेजे। इस मामले में साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Attempt to cheat by creating fake Facebook ID in the name of BJP MP Dharmendra Kashyap
cyber crime

विस्तार

बरेली में साइबर ठगों ने इस बार आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों को मैसेज किए। परिचितों की सक्रियता से मामला खुला तो एसएसपी से शिकायत की गई है। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ठग ने सांसद का फोटो लगाकर उन्हीं के नाम से आईडी बनाई है। वह लोगों को मेसेज भेजकर बता रहा है कि संतोष शर्मा नाम के सीआरपीएफ अधिकारी उसके दोस्त हैं। उनका ट्रांसफर हो गया है। वह अपना सामान बेचकर जाना चाहते हैं। वह चाहें तो संपर्क कर लें, बेहद कम दाम पर काफी घरेलू सामान मिल जाएगा।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इसे सांसद की आईडी समझकर मिलने की इच्छा जाहिर की तो दूसरी ओर से कहा गया कि अभी बरेली में हूं लेकिन दो दिन के लिए बाहर जा रहा हूं। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि गनीमत रही कि अभी तक कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: रिश्वत के रुपयों को लेकर चौकी में भिड़े यूपी पुलिस के सिपाही, जमकर काटा बवाल; हिस्सा न मिलने पर बिगड़ी बात

सांसद ने पोस्ट डालकर और लोगों को मैसेज कर किसी को भी रुपये ट्रांसफर करने से मना किया है। सांसद इस समय दिल्ली में हैं। इस संबंध में उन्होंने भाजपा मुख्यालय को भी सूचित किया है। राहुल के मुताबिक उन्होंने फोन पर एसएसपी को मामले की जानकारी दी तो साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed