फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   atiq ahmed henchmen threatened kill woman appealed for protection in bareilly

Bareilly: माफिया अतीक अहमद के गुर्गे दे रहे जान से मारने की धमकी, महिला ने की एसएसपी से शिकायत

Sat, 28 Oct 2023 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 06:06 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि माफिया अतीक अहमद का गुर्गा बताकर कुछ दबंग उसे परिवार सहित मारने की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
atiq ahmed henchmen threatened kill woman appealed for protection in bareilly
बहेड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में माफिया अतीक अहमद का गुर्गा बताकर कुछ दबंगों ने एक महिला को परिवार समेत मारने की धमकी दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह को मामले की जांच सौंपी। पुलिस का कहना है कि दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला जांच में सामने आया है।

विज्ञापन


बहेड़ी थाने के गांव तलापुर निवासी शबनम का कहना है कि मोहल्ला नीमटांडा निवासी कुछ लोग खुद को माफिया अतीक अहमद का गुर्गा बताते हैं। उनकी नजर उसकी संपत्ति पर है। कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पीड़ित पक्ष ने बाकायदा आरोपियों की अतीक अहमद के साथ पुरानी फोटो भी साझा की और परिवार की सुरक्षा की मांग की। इस पर एसएसपी ने सीओ बहेड़ी को जांच करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। सीओ ने थाने पहुंचकर लंबी पूछताछ की और फिर अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराया। सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में अतीक अहमद हाजी रियाज अहमद की बेटी की शादी में आया था, उस वक्त का आरोपी उसके साथ फोटो था। अतीक से इनका किसी तरह का कनेक्शन नहीं मिला। यह किरायेदारी का विवाद है। इसकी जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed