फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atiq ahmed brother Ashraf hatched the conspiracy of Umesh Pal murder in Bareilly Jail

Atiq Ashraf Murder: बरेली जेल में चलता था अशरफ का सिक्का, उमेश पाल की हत्या से पहले मिलने आए थे शूटर

Sun, 16 Apr 2023 08:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Apr 2023 08:26 AM IST
सार

अशरफ को नैनी जेल से प्रशासनिक आधार पर 11 जुलाई 2020 को बरेली लाया गया था। इसके बाद से वह कभी-कभार ही पेशी पर प्रयागराज ले जाया गया। हाल ही में 12 अप्रैल को उसे प्रयागराज ले जाया गया था, जहां उसकी और उसके भाई अतीक की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Atiq ahmed brother Ashraf hatched the conspiracy of Umesh Pal murder in Bareilly Jail
प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक का भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ पौने तीन साल पहले बरेली जिला जेल (केंद्रीय जेल टू) में आया था। इतने वक्त में उसने यहां सिक्का जमा लिया। जेल में रहते हुए ही उसने उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची थी। उमेश की हत्या से पहले असद और शूटरों ने जेल में अशरफ से मुलाकात की थी। उससे करीबी में वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत कई अफसरों और जेल कर्मियों पर गाज गिरी थी।
विज्ञापन


अशरफ को नैनी जेल से प्रशासनिक आधार पर 11 जुलाई 2020 को बरेली लाया गया था। इसके बाद से वह कभी-कभार ही पेशी पर प्रयागराज ले जाया गया। हाल ही में 12 अप्रैल को उसे प्रयागराज ले जाया गया था। वहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था और 18 अप्रैल को उसे बरेली जेल वापस लौटकर आना था। इससे पहले ही वहां उसकी और अतीक की हत्या कर दी गई। इस खबर से जहां जेल के अफसरों व आम स्टाफ ने राहत की सांस ली है, वहीं अशरफ की कृपा से मालदार हुए स्टाफ की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

जेल में तैयार कर लिया था सिंडीकेट 

जेल में पौने तीन साल गुजारने के दौरान अशरफ ने गजब का सिंडीकेट स्थापित कर लिया था। वह जेल में नवरात्र पर हिंदू बंदियों को फलाहार और रोजे में मुस्लिम बंदियों के लिए इफ्तार की व्यवस्था करता था। जेल में होने वाले क्रिकेट लीग व अन्य गतिविधियों में भी अशरफ की ओर से रुपये खर्च किए जाते थे। अफसरों के इशारे पर जेल स्टाफ उसे मोबाइल पर बात करने, अवैध तरीके से एक आधार कार्ड पर कई लोगों से मुलाकात कराने के साथ ही मनमाफिक भोजन आदि की व्यवस्था व अन्य सहूलियतें देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ का गैंग टूटा, अब सद्दाम निशाने पर, 50 हजार का इनामी बनाने की तैयारी

अशरफ के करीबी सद्दाम व लल्ला गद्दी जैसे लोग उन्हें इनाम से बख्शते थे। जेल में अशरफ का रुतबा ऐसा था कि पीलीभीत से उसके लिए स्पेशल बिरयानी मंगाई जाती थी। जेल की बिल्लियां भी दूध और बिस्किट खाने के लिए उसकी बैरक के चक्कर काटती थीं। बंदियों का ख्याल रखने की वजह से उसकी कभी कोई शिकायत भी नहीं होती थी।

जेल प्रशासन ने हटवा दिए थे कैमरे

जेल में हर बंदी अपनी बैरक के अलावा अपने अहाते में भी थोड़ी देर घूम सकता है। अशरफ के लिए नियम इससे भी अलग बना दिए गए थे। वह अपने अहाते से निकलकर जेल के दूसरे अहातों व पार्क की तरफ भी घूमने निकल जाता था। जेल प्रशासन ने उन सभी दिशाओं के कैमरे हटा दिए थे या उनकी दिशा बदल दी थी। एसआईटी की जांच में यह तथ्य साबित हुए तो जेल में कैमरे दुरुस्त कराए गए। करीब सवा दो सौ सीसीटीवी कैमरे फिलहाल जेल में संचालित हैं। अशरफ की बैरक पर खासतौर से लखनऊ से नजर रखी जाती थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed