फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atiq Ashraf gang broken now police and stf searching Saddam

Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ का गैंग टूटा, अब सद्दाम निशाने पर, 50 हजार का इनामी बनाने की तैयारी

Sun, 16 Apr 2023 07:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Apr 2023 07:59 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद अशरफ के साले सद्दाम पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब आईजी के स्तर से सद्दाम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हो सकता है। 

विज्ञापन
Atiq Ashraf gang broken now police and stf searching Saddam
सद्दाम, अतीक और अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में  शनिवार रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के साथ ही इनका गैंग भी लगभग खात्मे के कगार पर है। अशरफ का साला सद्दाम अब बरेली पुलिस व एसटीएफ के रडार पर है।

विज्ञापन


दोनों भाइयों की हत्या से दो दिन पहले ही अतीक के बेटे असद को एसटीएफ ने उसके साथी गुलाम के साथ झांसी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। अतीक का पूरा गैंग अब टूट गया है, उसके कई करीबी जेल जा चुके हैं। अतीक व अशरफ के कई करीबी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। 

विज्ञापन

सद्दाम पर घोषित है 25 हजार का इनाम 

अशरफ की मददगारों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद अशरफ के साले सद्दाम पर शुक्रवार को ही एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब आईजी के स्तर से सद्दाम पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित हो सकता है। सद्दाम मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है। बरेली एसआईटी और लखनऊ एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Atiq Ashraf Murder: अशरफ ने 28 मार्च को ही जता दी थी हत्या की आशंका, बोला था- दो सप्ताह बाद निपटा दिया जाऊंगा

जिस तरह से अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या की गई है, उससे इस गैंग के सदस्यों व गुर्गों में दहशत बैठने का अनुमान है। ऐसे में अशरफ के साले सद्दाम को भी जान का खतरा बरकरार है। इसी खतरे को देखते हुए सद्दाम सरेंडर करने का प्रयास कर सकता है।

अशरफ के मददगार डर के मारे टाल रहे जमानत

अशरफ की मदद के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी भी दहशत में आ गए हैं। एसआईटी ने जेल के दो आरक्षियों और लल्ला गद्दी समेत कई लोगों को जेल भेजा था। इसमें से दो जेल आरक्षियों और नन्हे उर्फ दयाराम ने अदालत में जमानत अर्जी लगा रखी है। इस पर सुनवाई 17 और 18 अप्रैल को होनी है। बावजूद लल्ला गद्दी और अन्य आरोपियों ने अभी जमानत के लिए अर्जी ही दाखिल नहीं की है। 
 

बताया जा रहा है कि पुलिस और एसटीएफ की टीमें जिस तरह से अतीक और अशरफ गैंग के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं उससे लल्ला गद्दी और अशरफ की मदद करने वाले अन्य आरोपी दहशत में हैं। दहशत के कारण बाहर आने की बजाय वह कुछ दिन और जेल में गुजारना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक अशरफ के करीबी और उसकी मदद करने वाले खुद अपनी जमानत नहीं कराना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed