फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   arm license

फर्जी पते पर और भी बने हैं शस्त्र लाइसेंस

Tue, 17 Feb 2015 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 17 Feb 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले मसीउद्दीन की सत्ता से जुड़े लोगों पर मजबूत पकड़ है, इसलिए वह सब उसे बचाने में लग गए हैं।
विज्ञापन

 सपा नेता इकबाल खान की शिकायत के करीब ढाई महीने बाद चौदह फरवरी को डीआईजी के आदेश पर इस प्रकरण मुकदमा दर्ज हुआ लेकि न कोतवाली पुलिस की विवेचना अभी एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है। पीलीभीत के मीरपुर वाहनपुर गांव के इकबाल ने खुद अपना शस्त्र लाइसेंस अपनी ससुराल  थाना भुता के डंडिया नवाजिश अली गांव के पते पर बनाया था। इकबाल फंसा तो उसने तेरह और लोगों की पोल खोल दी। पीलीभीत के दीदार बख्श, महादेवा, अभयपुर चेना नकटी गांव के जिन लोगों के खिलाफ फर्जी पतों पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने का आरोप है, वह खुलेआम घूम रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक  पीलीभीत में ही अभी 50 लोगों के पास ऐसे शस्त्र लाइसेंस हैं, जो बरेली के फर्जी पतों पर जारी हैं। मीरपुर वाहनपुर गांव के अखलाक और महादेवा गांव के आरिफ हुसैन का शस्त्र लाइसेंस भी फर्जी पते पर बना है। फर्जी पते पर लाइसेंस बनवाने वाले सिद्दीक ने शाहजहांपुर के निगोही थाना के लौहरगवां गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार का भी बरेली के पते पर शस्त्र लाइसेंस बनवा दिया था। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि विवेचना में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होगी। मंगलवार को वह विवेचक को बुलाकर खुद इस मामले को देखेंगे।



कमिश्नर ने डीएम से मांगी रिपोर्ट
बरेली। मंडलायुक्त प्रमांशु यादव ने बरेली के फर्जी पतों पर पीलीभीत के लोगों के शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम से रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि अब तक ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो जाने चाहिए थे। प्रशासन को बिना रिपोर्ट आए  स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस से खुद जानकारी करनी चाहिए। इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। विवेचना के दौरान जिन लोगों का अपराध बनेगा उनमें से कोई नहीं बचेगा। आवेदन पर रिपोर्ट लगाने में लेखपाल, हल्का दरोगा की अहम भूमिका रही है। उनके खिलाफ भी  कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed