{"_id":"5d3b65098ebc3e6ce3783315","slug":"aprajita-in-pilibhit-bareilly-news-bly3700877125","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महिलाएं खुद में बदलाव लाकर बनें अपराजिता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महिलाएं खुद में बदलाव लाकर बनें अपराजिता’
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत हुई गोष्ठी
विज्ञापन
महिलाओं ने नारी गरिमा के प्रति जागरूक रहने का लिया संकल्प
बिलसंडा (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को आदेश गेंदन मेमोरियल इंटर कॉलेज बिहारीपुर हीरा में महिला सुरक्षा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर नारी गरिमा के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहने का संकल्प किया।
कॉलेज में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सविता चौहान ने कहा कि अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए समाज को दोष देने के बजाय महिलाएं खुद में बदलाव लाकर अपराजिता बनें। महिलाओं को स्वच्छता और नशा उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों में भी भागीदारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि अधिकांशता यह देखा गया है कि घर में बेटी का जन्म होने पर लोग खुश नहीं होते। इस मानसिकता में बदलाव केवल कानून बनाने से नहीं हो सकता, बल्कि हम सभी को तय करना होगा कि बेटी के जन्म पर वैसा ही उत्सव मनाएं जैसे बेटे के जन्म पर मनाया जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता मीना सिंह भदौरिया ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। कहा, स्वरोजगार पर भी ध्यान देना होगा। ग्राम प्रधान प्रियंका गंगवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शराब पीने की बढ़ती प्रवृत्ति के चलते गरीब परिवारों की महिलाओं को तकलीफें झेलनी पड़ती हैं, लेकिन प्रशासन का सहयोग न मिलने से इस धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है। कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल गंगवार ने महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। संचालन आशीष सक्सेना ने किया। प्रियंका देवी, अर्शी खान और शिवानी ने कविता पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने नारी गरिमा के प्रति जागरूक रहने का लिया संकल्प बिलसंडा (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को आदेश गेंदन मेमोरियल इंटर कॉलेज बिहारीपुर हीरा में महिला सुरक्षा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर नारी गरिमा के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहने का संकल्प किया।