Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Applications for the Sugarcane Farmers' Honor Scheme open until September 30.

Bareilly News: गन्ना कृषक सम्मान योजना के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

Sat, 20 Jun 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Applications for the Sugarcane Farmers' Honor Scheme open until September 30.
बरेली। प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना खेती को अधिक लाभकारी, गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 से गन्ना कृषक सम्मान योजना की शुरुआत की जा रही है। उप गन्ना आयुक्त (बरेली परिक्षेत्र) ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित कर अन्य किसानों को प्रेरित करना है। इसके तहत प्रति हेक्टेयर उपज में वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण, प्राकृतिक खेती और अधिकतम गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को चुना जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान का संबंधित गन्ना समिति का सदस्य होना, नियमित आपूर्तिकर्ता होना और समिति का बकायेदार न होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए चार श्रेणियां तय की गई हैं। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम स्थान पाने वाले को 10,000 रुपये, द्वितीय को 7,500 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इच्छुक किसान 50 रुपये आवेदन शुल्क के साथ अपनी गन्ना समिति में फॉर्म जमा कर सकते हैं। हालांकि, सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति श्रेणी के लिए कोई फॉर्म या शुल्क नहीं लगेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और गन्ना उत्पादन को मजबूत करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed