{"_id":"714663ece58361bd4d0c70c4ed002e98","slug":"another-failed-attempt-to-disturb-the-atmosphere-in-kankrtola-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकरटोला में माहौल बिगाड़ने की एक और कोशिश विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकरटोला में माहौल बिगाड़ने की एक और कोशिश विफल
बरेली
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुराने शहर के कांकर टोला इलाके के निकट शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंककर एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मंदिर में मांस के टुकड़े को लेकर भड़के एक समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं उनसे आसपास के दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ घरों से बाहर निकल आई। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा। कार्रवाई की मांग को लेकर गेट नहीं खोलने दिया । मामला तूल पकड़ता देख पीएसी को भी मौके पर बुला लिया गया। बाद में एडीएम (सिटी) और एसपी (सिटी) के मंदिर में कैमरे लगाने, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने के आश्वासन पर भीड़ शांत हो गई।
बारादरी इलाके के शिव मंदिर में नवरात्र के बाद महिलाएं रात में अब भी पूजा अर्चना कर रही हैं। सोमवार रात पूजा के बाद चने हलवा का प्रसाद बांटने का कार्यक्रम था, जोकि ग्यारह बजे के बाद होना था। कार्यक्रम का आयोजन करने वाली मोहल्ले की रानी साढ़े आठ बजे मंदिर की तरफ आईं और गेट से झांकर देखा तो अंदर मांस का टुकड़ा पड़ा था। यह देखकर रानी ने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हुए और मामला तूल पकड़ गया। काफी संख्या में एकत्र लोगों ने विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। इसी बीच मौजूद कुछ समझदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया। करीब नौ बजे पुलिस पहुंच गई। मुस्लिम समाज के लोग तो इधर उधर चले गए लेकिन हिंदू समाज के लोग मंदिर के सामने ही खड़े हो गए। महिलाएं भी गेट पर खड़ी थीं। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले में पिकेट ड्यूटी लगाने की भी मांग की गई। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। माहौल खराब होते देख बारादरी के अलावा इज्जतनगर, प्रेमनगर, कोतवाली, कैंट और सुभाष नगर पुलिस के साथ पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। सीओ (सिटी) तृतीय और इंस्पेक्टर एलआईयू ने बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन भड़के लोग नहीं माने। उसी समय एलआईयू इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बड़े कागज में मांस का टुकड़ा लपेट कर फर्श से हटाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मंदिर की धुलाई के साथ-साथ गंगाजल से पवित्र किया गया। रात साढ़े दस बजे मामला शांत हो गया। फिर भी एहतियात के तौर पर मंदिर पर फोर्स तैनात कर दी गई।
0
शनिवार को भी फेंका गया था मांस
भीड़ ने बताया कि शनिवार को भी मंदिर और उसके बाहर मांस के टुकड़े फेंके गए थे। सूचना पर पहुंचे दरोगा जी ने मांस हटवा दिया था। उस दौरान दरोगा मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आश्वासन दे आए थे, लेकिन अब सोमवार को फिर मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
कोई बार बार खुराफात कर रहा है, उस पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे मंदिर पर लगना जरूरी है, इसलिए कैमरे लगाने को कह दिया गया है। मंदिर से थोड़े आगे लगी सोडियम लाइट भी मंदिर के सामने लगवा दी जाएगी। मांग के अनुसार मोहल्ले में पिकेट ड्यूटी भी लगाई जाएगी। फिलहाल मामला शांत हो गया है, अब किसी तरह का विवाद नहीं है।
- समीर सौरभ, एसपी सिटी