फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angry people performed kirtan in Subhashnagar sub-centre

Bareilly News: नाराज लोगों ने सुभाषनगर उपकेंद्र में किया कीर्तन

Sat, 27 Jul 2024 06:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Angry people performed kirtan in Subhashnagar sub-centre
बरेली। सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बृहस्पतिवार को रातभर बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं ने कटौती का कारण जानने के लिए उपकेंद्र में फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उमस के बीच रातभर जागते रहे लोग शुक्रवार तड़के कीर्तन मंडली के साथ उपकेंद्र पहुंच गए। उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में लोगों ने आधा घंटा तक राधा नाम का जप कर विद्युत अभियंताओं को सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

सुभाषनगर में बदायूं रोड पर कीर्तन मंडली रोजाना तड़के राधा नाम जप कीर्तन फेरी निकालती है। सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लंबे समय से बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। रोजाना सात-आठ घंटे तक कटौती आम बात है। उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बृहस्पतिवार रात नौ बजे बिजली गुल हुई तो सुबह तीन बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। पूरी रात लोग उमस में परेशान रहे। शुक्रवार तड़के तीन बजे से सुभाषनगर, सर्वोदय नगर, बालाजी नगर, चंद्रपुरम, बीडीए कॉलोनी आदि इलाकों में लोग राधा नाम जप कीर्तन फेरी निकालने के लिए जुटने लगे। अलग-अलग मोहल्लों के लोगों के बीच चर्चा हुई तो सभी ने बताया कि रातभर बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

कीर्तन मंडली में शामिल संजीव मिश्रा, सूरजपाल सिंह, पंकज शर्मा, संजीव चौहान, सतेंद्र शास्त्री, दिनेश पाल सिंह, हरीशंकर आदि कीर्तन फेरी के साथ सुभाषनगर बिजली उपकेंद्र पहुंच गए। राधा नाम जप करते हुए यह लोग उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में गए और कीर्तन करने लगे। उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने इनको बताया कि 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण समस्या रही। लोगों ने आपूर्ति में सुधार और अभियंताओं को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
सुभाष नगर उपकेंद्र पर सबसे ज्यादा हंगामे
- गर्मियों के इस सीजन में सुभाषनगर उपकेंद्र पर बिजली कटौती के कारण सबसे ज्यादा हंगामे हुए। स्थानी लोगों ने तीन बार बदायूं रोड जाम किया। एक बार उपकेंद्र में तोड़फोड़ की और एक बार उपकेंद्र के एसएसओ को ही खींचकर ले गए थे। हर बार हंगामे के बाद कुछ दिन आपूर्ति में सुधार दिखा, लेकिन बाद में सब पुराने ढर्रे पर आ गया। अब फिर से उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रोजाना 10-12 घंटे कटौती की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed