{"_id":"69519d7bcc06738cd90ffb04","slug":"amidst-the-harsh-cold-difficult-questions-gave-relief-from-shivering-bareilly-news-c-4-vns1074-795641-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कड़ाके की ठंड के बीच कठिन सवालों ने छुड़ाई कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कड़ाके की ठंड के बीच कठिन सवालों ने छुड़ाई कंपकंपी
विज्ञापन
जिले के एकमात्र केंद्र पर सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 61 परीक्षार्थी आए ही नहीं
बरेली। सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए रविवार को जिले में बनाएं गए एकमात्र केंद्र पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। दोनों ही कक्षा के 61 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक की पाली में किया गया। परीक्षा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए कुल 484 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 441 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 43 अनुपस्थित रहे। कक्षा नौ के लिए पंजीकृत 243 विद्यार्थियों में से 225 ही परीक्षा देने पहुंचे।
कड़ाके की ठंड के बीच परीक्षा कक्ष में कठिन प्रश्नों ने भी परीक्षार्थियों की कंपकंपी छुड़ाई। दोपहर 12:30 बजे जब परीक्षा समाप्त हुई और विद्यार्थी केंद्र से बाहर निकले, तो उनके चेहरों पर पेपर की चुनौती साफ नजर आ रही थी। बातचीत के दौरान अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का स्तर काफी कठिन था।
विज्ञापन
गणित और सामान्य ज्ञान के खंड ने सबसे ज्यादा परेशान किया। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नों को समझने और उन्हें हल करने में उम्मीद से ज्यादा समय लगा, जिससे अंतिम क्षणों में दबाव काफी बढ़ गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद काफी देर तक कॉलेज के बाहर भीड़ जमा रही और अभिभावक अपने बच्चों के प्रदर्शन का आकलन करते नजर आए।
वहीं, परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और शुचिता के कड़े इंतजाम किए गए थे। निर्धारित समय के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। संवाद